बिहार राज्य जूनियर बालक वर्ग जोन-डी जोनल कबड्डी प्रतियोगिता में बेगूसराय की टीम विजयी

बेगूसराय जिला कबड्डी संघ द्वारा आयोजित बिहार राज्य जूनियर बालक वर्ग जोन डी जोनल कबड्डी प्रतियोगिता में बेगूसराय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में दरभंगा को हराकर खिताब अपने नाम किया. यह जीत टीम को आगामी सुपर लीग के लिए प्रेरित करती है.

Begusarai News : बेगूसराय जिला कबड्डी संघ के तत्वावधान में आयोजित बिहार राज्य जूनियर बालक वर्ग जोन डी जोनल कबड्डी प्रतियोगिता में दरभंगा ने समस्तीपुर को 28-15 एवं बेगूसराय ने खगडिया को 36-07 के अंतर से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया. फाइनल मैच में बेगूसराय ने दरभंगा को 44-28 अंकों से पराजित कर विजेता बनी. इससे पूर्व मैच का उद्घाटन नारियल फोड़कर बीहट नगर परिषद के पूर्व मुख्य पार्षद श्री अशोक सिंह ने किया. जिला कबड्डी संघ के चेयरमैन श्याम नंदन सिंह पन्ना लाल, प्रो कबड्डी खिलाडी संदीप कुमार ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया. राष्ट्रीय रेफरी पवन कुमार, नंदन कुमार, अमित कुमार (दरभंगा), लिलाम्बुज, श्वेता कुमारी आदित्य कुमार अंबर, निशांत कुमार, रामप्रीत, उत्तम कुमार ने मैच का संचालन किया.सचिव सरोज कुमार ने बताया कि 4-6 अगस्त तक पटना के पाटलीपुत्रा खेल परिसर में आयोजित बिहार राज्य सुपर लीग में जोन डी से बेगूसराय एवं दरभंगा की टीम भाग लेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bipin kumar raj

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >