बेगूसराय में आज 37°C तक पहुंचेगा पारा, धूप और उमस से बेहाल लोग, शाम तक हो सकती है हल्की बारिश

Begusarai Weather Update : बेगूसराय में शनिवार की शुरुआत तेज धूप और उमस के साथ हुई. मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. दोपहर या शाम में कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है.

Begusarai Weather Update : जिले में शनिवार की सुबह तेज धूप के साथ दिन की शुरुआत हुई.सुबह से ही चटक धूप निकलने के कारण लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है.मौसम विभाग के अनुसार आज जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है,जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है.

उमस और तेज धूप से बचाव के लिए मौसम विशेषज्ञों की अहम सलाह

आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. दिनभर तेज धूप और उमस का असर बना रह सकता है,जबकि दोपहर या शाम के समय कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है. मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से धूप में निकलने से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने तथा बारिश की संभावना को देखते हुए आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है.

Also Read : गया के बिकुआ कला गांव में पुलिस की छापेमारी, मैगरा थाना कांड संख्या 48/23 के दो फरार आरोपी गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >