तेघड़ा. 25वां राज्य स्तरीय यमुना भगत सिलवर जुबली पांच दिवसीय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन बरौनी ग्रामीण क्लब के द्वारा बेगूसराय फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में किया गया. चौथे दिन का सेमीफाइनल मैच मेजबान बेगूसराय और मुजफ्फरपुर के बीच खेला गया. मैच का विधिवत शुरुआत मुख्य अतिथि बिहार फुटबॉल एसोसिएशन के कनवेंनर मो असगर हुसैन, जिला परिषद सदस्य मनमोहन महतो एवं सुनील कुमार सिंह ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया. बेहद रोमांचक मुकाबले में मेजबान बेगूसराय की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और बेगूसराय टीम की ओर से शिवानी कुमारी जर्सी नंबर 08 ने फस्ट हाॅफ के 32 वें मिनट में अपनी टीम के लिए पहला गोल करके अपनी टीम को बेहद रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबला में बढ़त दिलाया.
आज होगा बेगूसराय और रानी लक्ष्मीबाई मौर सीवान के बीच होगा फाइनल मुकाबला
जोश से लाबरेज बेगूसराय टीम के शिवानी कुमारी जर्सी नंबर 08 को बेहद सुंदर पास बाॅल मिला और उसने 35वां मिनट में दूसरा गोल करके अपनी टीम को 2-0 से अजेय बढ़त दिला दिया. और मैच समाप्ति तक मुजफ्फरपुर टीम कोई गोल नहीं कर सकी. और इस तरह मेजबान बेगूसराय टीम 2-0से मैच जीतकर फाइनल में पहुंची. आयोजन समिति संयोजक संजीव कुमार मुन्ना ने बताया कि रविवार को दोपहर दो बजे एसडीओ तेघड़ा राकेश कुमार मुख्य अतिथि के उपस्थिति में फाइनल मैच मेजबान बेगूसराय और रानी लक्ष्मीबाई मौर सिवान टीम के बीच खेला जाएगा. पूरे मैच में मुख्य निर्णायक के रूप में चिरंजीव ठाकुर बबलू एवं सहायक की भूमिका में मो दानिश, अमन कुमार, रौशन कुमार एवं राकेश कुमार गोलू ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. वहीं मंच संचालन संयोजक संजीव कुमार मुन्ना ने किया. मौके पर भोला सिंह, श्रीदेव सिंह, रामचरित्र सिंह मशक, रोहित कुमार, राहुल कुमार टुल्लु, ज्योति कुमार दत्ता, अनिल डाॅन, राजा कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में खेलप्रेमी मौजूद थे. वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा लगातार 25 वर्षो तक महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का सफल आयोजन करने वाला बरौनी ग्रामीण क्लब एकलौता क्लब है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
