आयकर विभाग द्वारा बेगूसराय सदर अस्पताल में TDS-TCS सेमिनार का आयोजन, लोगों को नए नियमों-रिटर्न दाखिल करने की दी गई जानकारी

आयकर विभाग ने बेगूसराय में TDS और TCS पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया. इसमें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को नए नियमों, कर कटौती और संग्रह की प्रक्रिया समझाई गई. समय पर रिटर्न दाखिल न करने पर पेनाल्टी और गलत जानकारी से रिफंड में देरी की बात कही गई.

Begusarai TDS TCS Seminar : बेगूसराय में आयकर विभाग की ओर से गुरुवार को सदर अस्पताल के सभागार में टीडीएस (स्रोत पर कर कटौती) और टीसीएस (स्रोत पर कर संग्रह) को लेकर एक दिवसीय सेमिनार-सह-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और पीएससी प्रभारियों को टीडीएस और टीसीएस से जुड़े नए नियमों की जानकारी दी गई.

टीडीएस अधिनियम में बदलाव की दी जानकारी

कार्यक्रम में टीडीएस रेंज धनबाद के एडिशनल कमिश्नर नरसिंह कुमार खालको ने पीएससी प्रभारी और विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों के अधिकारियों को संबोधित किया. उन्होंने भारत सरकार की ओर से टीडीएस अधिनियम में किए गए बदलावों की विस्तार से जानकारी दी. साथ ही नए नियमों के तहत कर कटौती और कर संग्रह की प्रक्रिया को समझाया.

समय पर रिटर्न दाखिल करने पर जोर

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य करदाताओं, व्यापारियों, डीडीओ और विभिन्न संस्थानों को टीडीएस और टीसीएस के नए नियमों के प्रति जागरूक करना था. अधिकारियों ने समय पर रिटर्न दाखिल करने और गलतियां होने से बचने की जानकारी दी. इस दौरान टीडीएस और टीसीएस से संबंधित जरूरी प्रक्रियाओं के बारे में भी बताया गया.

गलत रिटर्न पर ब्याज और पेनाल्टी का प्रावधान

आयकर विभाग के अधिकारी अमित सिन्हा ने बताया कि समय पर टीडीएस जमा नहीं करने और गलत रिटर्न दाखिल करने पर ब्याज और पेनाल्टी का प्रावधान है. उन्होंने कहा कि सभी कटौतीकर्ताओं को समय पर फॉर्म 24 क्यू, 26 क्यू और 27 क्यू आदि दाखिल करना चाहिए. साथ ही पैन और आधार की जानकारी सही दर्ज करने पर भी जोर दिया गया.

बलिया के 53 वार्ड बाढ़ की चपेट में, जलमग्न हुए हजारों घर, गिरिराज सिंह ने अधिकारियों को सामुदायिक रसोई शुरू कराने का दिया निर्देश

सही जानकारी से रिफंड में होगी आसानी

अधिकारियों ने बताया कि टीडीएस और टीसीएस की सही जानकारी होने से करदाताओं को रिफंड लेने में आसानी होती है. इससे आयकर विभाग के कर संग्रह में भी पारदर्शिता आती है. कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों को टीडीएस और टीसीएस से जुड़ी प्रक्रियाओं में सावधानी बरतने की जानकारी दी गई.

सिविल सर्जन समेत कई अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार, अधिवक्ता और स्वास्थ्य विभाग के डीडीओ समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे. कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने टीडीएस और टीसीएस से जुड़े सवालों और जरूरी प्रक्रियाओं की जानकारी हासिल की.

PHOTOS : 100 वर्षों की आस्था का भव्य उत्सव, बेगूसराय के तेघड़ा में कृष्ण जन्माष्टमी मेले का तोरण द्वार खींच रहा लोगों का ध्यान, तस्वीरों में देखें खास झलक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विपिन कुमार मिश्र

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >