इंदौर से लौटे बेगूसराय के युवक की NH-28 पर सड़क हादसे में मौत

Begusarai Road Accident :बेगूसराय जिले के तेयाय ओपी क्षेत्र अंतर्गत दादपुर गांव निवासी 35 वर्षीय लक्ष्मण साह की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. सोमवार को जैसे ही मृतक का शव गांव पहुंचा, परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई. घर का माहौल गमगीन हो गया और अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.

Begusarai Road Accident : (मृत्युंजय कुमार) बेगूसराय जिले के तेयाय ओपी क्षेत्र अंतर्गत दादपुर गांव निवासी 35 वर्षीय लक्ष्मण साह की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. सोमवार को जैसे ही मृतक का शव गांव पहुंचा, परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई. घर का माहौल गमगीन हो गया और अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.

एनएच-28 पर हादसे में चली गई जान

मृतक की पहचान दादपुर गांव निवासी सीताराम साह के पुत्र लक्ष्मण साह के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार लक्ष्मण इंदौर में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. वह बीते शनिवार को ही इंदौर से घर लौटे थे. रविवार को किसी रिश्तेदार के यहां जाने के बाद बाइक से वापस घर लौट रहे थे. इसी दौरान फुलवड़िया थाना क्षेत्र के बगरहा डीह के पास एनएच-28 पर हुए सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई.

मां, पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल

शव गांव पहुंचते ही मृतक की मां उर्मिला देवी और पत्नी रूबी देवी उससे लिपटकर बिलखने लगीं. वृद्ध पिता सीताराम साह पुत्र वियोग में बेसुध नजर आए. वहीं 15 वर्षीय पुत्र निखिल कुमार और 12 वर्षीय पुत्री वैष्णवी कुमारी की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं.

परिवार का सहारा था लक्ष्मण

ग्रामीणों ने बताया कि लक्ष्मण साह तीन भाइयों में मंझले थे और मजदूरी कर पूरे परिवार की जिम्मेदारी निभाते थे. उनकी असमय मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है. गांव के लोगों ने बताया कि लक्ष्मण मेहनती और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे.

पीड़ित परिवार को सहायता देने की मांग

घटना की जानकारी मिलने के बाद पूर्व मुखिया रामबाबू तांती सहित कई ग्रामीण मृतक के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि परिवार को आर्थिक संबल मिल सके.

Also Read : शेखपुरा में पीएम आवास योजना के नाम पर साइबर फ्रॉड, पूर्व विधायक समेत कई कारोबारियों के व्हाट्सएप हैक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >