Begusarai News: राम गुलाम राम बने नौला पिकेट प्रभारी, संभाला पदभार

वीरपुर के नौला पिकेट में सब इंस्पेक्टर राम गुलाम राम ने प्रभारी के रूप में कार्यभार संभाला। उन्होंने क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने का संकल्प लिया।

Begusarai News: बेगूसराय जिले के नौला पिकेट के नए प्रभारी के रूप में सब इंस्पेक्टर राम गुलाम राम को नियुक्त किया गया है. एसपी मनीष कुमार ने उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी है. मंगलवार को नौला पिकेट पहुंचकर उन्होंने अपना योगदान दिया और औपचारिक रूप से कामकाज शुरू कर दिया.

पुलिसकर्मियों से परिचय प्राप्त कर शुरू किया काम

पदभार ग्रहण करने के दौरान नए पिकेट प्रभारी ने नौला पिकेट में कार्यरत सभी पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों से औपचारिक परिचय प्राप्त किया. इस दौरान उन्होंने पिकेट की कार्यप्रणाली और क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति की जानकारी ली.

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनता से मांगी मदद

नवनियुक्त पिकेट प्रभारी राम गुलाम राम ने कहा कि क्षेत्र में शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. उन्होंने आम लोगों से पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की ताकि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा के कार्यों को बेहतर ढंग से अंजाम दिया जा सके.

ग्राम रक्षा दल ने किया स्वागत

इस अवसर पर ग्राम रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष धीरज कुमार सिंह ने नवनियुक्त पिकेट प्रभारी का स्वागत किया और उन्हें बधाई दी. स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि नए प्रभारी के आने से इलाके में शांति और सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >