बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर लावारिस बैग से 19.95 लीटर विदेशी शराब बरामद

बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में एक लावारिस बैग से 19.95 लीटर प्रतिबंधित विदेशी शराब बरामद की गई. जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 10 हजार रुपये बताई गई है. मामले में विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

बेगूसराय: बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में एक लावारिस बैग से 19.950 लीटर प्रतिबंधित विदेशी शराब बरामद की गई. जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 10 हजार रुपये बताई गई है. मामले में विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर मिला लावारिस बैग

आरपीएफ पोस्ट कमांडर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम स्टेशन परिसर में सघन जांच अभियान चला रही थी. इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-2 के पश्चिमी छोर पर एक नीले रंग का पिट्ठू बैग लावारिस अवस्था में पड़ा मिला. काफी देर तक बैग के मालिक की तलाश की गई, लेकिन कोई सामने नहीं आया.

बैग से मिली 38 बोतल विदेशी शराब

सुरक्षा बलों ने बैग की तलाशी लेने पर उसमें 750 मिलीलीटर क्षमता वाली 23 बोतल और 180 मिलीलीटर क्षमता वाली 15 बोतल विदेशी शराब बरामद की. कुल 19.950 लीटर प्रतिबंधित विदेशी शराब जब्त की गई.

शराब किसकी थी, जांच में जुटीं एजेंसियां

आरपीएफ ने बरामद शराब को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि शराब किसकी थी, इसे स्टेशन पर कौन छोड़कर गया और इसका उद्देश्य क्या था.

क्या बोले पोस्ट कमांडर

आरपीएफ बेगूसराय के निरीक्षक सह पोस्ट कमांडर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि संयुक्त जांच अभियान के दौरान लावारिस बैग से प्रतिबंधित विदेशी शराब बरामद की गई है. मामले में विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: बंटी यादव मर्डर केस: पीड़ित परिवार से मिले खेसारी लाल यादव, बोले- पुलिस असली तस्करों को नहीं पकड़ पाती


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >