बेगूसराय में जलजमाव से ग्रामीण परेशान, विकास योजनाओं में लूट का लगाया आरोप

Begusarai News : बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड अंतर्गत रानी एक पंचायत के वार्ड संख्या-12 में जलजमाव की समस्या ने ग्रामीणों का जीना मुश्किल कर दिया है. मोहल्ले की सड़कों और गलियों में जमा बदबूदार पानी के बीच लोगों को आवागमन करना पड़ रहा है. लगातार जलजमाव के कारण क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है.

Begusarai News : बेगूसराय से डबलु कुमार की रिपोर्ट बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड अंतर्गत रानी एक पंचायत के वार्ड संख्या-12 में जलजमाव की समस्या ने ग्रामीणों का जीना मुश्किल कर दिया है. मोहल्ले की सड़कों और गलियों में जमा बदबूदार पानी के बीच लोगों को आवागमन करना पड़ रहा है. लगातार जलजमाव के कारण क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है. स्थानीय लोगों ने जनप्रतिनिधियों पर समस्या की अनदेखी करने का आरोप लगाया है.

जलजमाव से बढ़ी परेशानी, बीमारियों का खतरा

ग्रामीणों का कहना है कि वार्ड संख्या-12 में लंबे समय से जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण पानी जमा रहता है. बारिश के मौसम में स्थिति और भयावह हो जाती है. कई दिनों तक पानी जमा रहने से दुर्गंध फैलती है और मच्छर तथा अन्य विषैले कीटाणु पनपने लगते हैं, जिससे लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं.

जनप्रतिनिधियों पर उपेक्षा का आरोप

स्थानीय निवासी मदन पासवान, रंजीत पासवान, राजकुमार पासवान और शत्रुघ्न पासवान सहित अन्य ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पंचायत के जनप्रतिनिधियों का इस गंभीर समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं है. कई बार शिकायत करने के बावजूद जलनिकासी और सड़क सुधार की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई.

सरकारी राशि के दुरुपयोग का आरोप

ग्रामीणों ने मुखिया और पंचायत समिति पर सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि थाना परिसर और प्रखंड मुख्यालय परिसर में बिना आवश्यकता के विकास कार्यों के नाम पर सरकारी राशि खर्च की गई, जबकि आम जनता की मूलभूत समस्याओं को नजरअंदाज कर दिया गया. लोगों का आरोप है कि जनहित के कार्यों की बजाय सरकारी धन की बंदरबांट की गई.

समाधान की मांग

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मामले की जांच कराने और वार्ड में जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है. लोगों का कहना है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे.

Also Read : पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की पहल, शेखपुरा के 10 और राज्यभर के 759 कर्मचारियों को मिलेगा सम्मान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने दूरदर्शन (Doordarshan) में इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >