NCORD बैठक में नशा तस्करी पर समीक्षा, बेगूसराय प्रशासन का अभियान जारी, स्मैक और नशीले इंजेक्शन बरामद

Begusarai News : नशा तस्करी पर जीरो टॉलरेंस नीति, दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा; डीएम श्रीकांत शास्त्री. नीचे पढ़िए पूरी खबर.

बेगूसराय से विकाश मिश्रा की रिपोर्ट
Begusarai News : जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में नार्कोटिक्स कोऑर्डिनेशन (NCORD) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिले में मादक पदार्थों की रोकथाम,नशा तस्करी के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई तथा जन-जागरूकता अभियानों की विस्तृत समीक्षा की गई. बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों ने जिले में चलाए गए विशेष अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि हाल के दिनों में स्मैक, प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीले इंजेक्शनों की बड़ी खेप बरामद की गई है. साथ ही नशा तस्करी में संलिप्त कई आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की गई है.

Also Read : राहुल गांधी के जन्मदिन पर शेखपुरा में कांग्रेस का कार्यक्रम, महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर समाहरणालय पर होगा प्रदर्शन

डीएम ने सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने का दिया निर्देश

जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क की पहचान कर उसके विरुद्ध समन्वित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाने तथा खुफिया तंत्र को और मजबूत बनाने पर जोर दिया. डीएम ने विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में नशा विरोधी जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश देते हुए कहा कि युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना समय की आवश्यकता है.

नशा तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई

इसके अलावा नशा मुक्ति केंद्रों एवं पुनर्वास कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाकर प्रभावित लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने पर भी बल दिया गया. बैठक को संबोधित करते हुए श्रीकांत शास्त्री ने स्पष्ट कहा कि जिले में नशा तस्करी और अवैध कारोबार के विरुद्ध शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई गई है. इस नीति के तहत नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी. बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया तथा मादक पदार्थों की रोकथाम और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए समन्वित प्रयासों को और मजबूत करने का संकल्प लिया.

Also Read : मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण, सांसद गिरिराज सिंह के नेतृत्व में प्रगतिपथ यात्रा का आयोजन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: YUVRAJ RATAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >