बेगूसराय में पत्रकार संघ ने कहा पत्रकारिता की विश्वसनीयता बचाने के लिए सकारात्मक खबरों को बढ़ावा देना जरूरी

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा अनुमंडल पत्रकार संघ की बैठक रविवार को सेंट पॉल मॉडर्न स्कूल परिसर में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष सुमन झा ने की. इस दौरान पत्रकारों ने बदलते मीडिया परिवेश, पत्रकारिता की विश्वसनीयता और संगठन की मजबूती को लेकर विस्तार से चर्चा की.

Begusarai News : बेगूसराय जिले के बखरी अनुमंडल पत्रकार संघ की बैठक रविवार को सेंट पॉल मॉडर्न स्कूल परिसर में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष सुमन झा ने की. इस दौरान पत्रकारों ने बदलते मीडिया परिवेश, पत्रकारिता की विश्वसनीयता और संगठन की मजबूती को लेकर विस्तार से चर्चा की.

समाज हित की खबरों को प्राथमिकता देने की अपील

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि आज के दौर में निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता की जरूरत पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है. पत्रकारों से अपील की गई कि वे ऐसी खबरें लिखें, जिन्हें पढ़कर समाज को सकारात्मक दिशा मिले. वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार को किसी पक्ष का हिस्सा बनने के बजाय निष्पक्ष रहकर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए.

अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों की आवाज बनने का आह्वान

पत्रकारों ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े जरूरतमंद और वंचित लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना पत्रकारिता का मूल दायित्व है. ऐसी खबरों को अधिक स्थान दिया जाना चाहिए, जो जनहित और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी हों.

संगठन की मजबूती के लिए सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय

बैठक में संगठनात्मक मजबूती पर भी चर्चा हुई. सदस्यों ने सदस्यता अभियान चलाकर नए पत्रकारों को संगठन से जोड़ने और संगठन की एकता को मजबूत बनाने का निर्णय लिया. वक्ताओं ने कहा कि मजबूत संगठन ही पत्रकारों के हितों की प्रभावी ढंग से रक्षा कर सकता है.

आपसी सहयोग और एकजुटता पर दिया गया बल

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने पत्रकारों के बीच बेहतर समन्वय और सहयोग बनाए रखने पर जोर दिया. सभी ने नियमित बैठकें आयोजित करने तथा एक-दूसरे के प्रति सहयोगात्मक रवैया अपनाने की आवश्यकता बताई. वक्ताओं ने कहा कि संगठन की शक्ति और एकजुटता ही उसकी सबसे बड़ी पूंजी है.

कई पत्रकार रहे मौजूद, निदेशक हुए सम्मानित

बैठक में नवकोठी के पत्रकार हरिगम सिंह, सुभाष, शंभु चौधरी, शक्ति वीर, अमित कुमार, नवीन कुमार, मृत्युंजय कुमार, गढ़पुरा के अरुण झा, सुरेंद्र किशोरी, प्रदीप झा, रामकरण पासवान सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे. कार्यक्रम के अंत में सेंट पॉल स्कूल के निदेशक दामोदर यादव को सम्मानित भी किया गया.

Also Read : नालंदा में जनगणना में 38.68 लाख आबादी का प्रारंभिक आंकड़ा, 8 लाख से अधिक मकानों का हुआ सूचीकरण

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >