बछवाड़ा में तनाव, पत्थरबाजी और फायरिंग मामले में 14 नामजद

Begusarai News : बछवाड़ा हिंसा मामले में पुलिस सख्त, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी, दोनों पक्षों के कुल 14 नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ बछवाड़ा थाना में मामला दर्ज किया गया है.

बछवाड़ा (बेगूसराय) से डबलु कुमार की रिपोर्ट
Begusarai News : बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रानी एक पंचायत के नारेपुर पश्चिम गांव में की शाम एक मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी और गोलीबारी हुई, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है. इस घटना के बाद दोनों पक्षों के कुल 14 नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ बछवाड़ा थाना में मामला दर्ज किया गया है. प्रथम पक्ष से दिए गए आवेदन में नारेपुर पश्चिम निवासी स्व. सहदेव यादव की पत्नी मेघनी देवी ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री के पैर पर बाइक चढ़ने को लेकर विवाद हुआ था.

अवैध वसूली के विरोध को बताया विवाद की वजह

इसके बाद दूसरे पक्ष के करण यादव और अर्जुन यादव समेत नौ नामजद और दस अज्ञात लोग उनके घर पर आ धमके और गाली-गलौज शुरू कर दी. विरोध करने पर उपद्रवियों ने उनके सीमेंट की चादर से बने घर को तोड़ दिया और उन पर ईंट-पत्थरों से हमला करने के साथ-साथ फायरिंग भी की. वहीं, दूसरे पक्ष से स्व. उचित यादव के पुत्र प्रमोद यादव ने भी बछवाड़ा थाना में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. उन्होंने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि जालो यादव और मोहन यादव समेत पांच लोगों ने हथियारों के साथ उनके घर पर हमला किया. प्रमोद यादव ने बताया कि मुख्य विवाद झमटिया गंगा घाट पर हो रही अवैध वसूली के विरोध को लेकर है.

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सक्रिय

उनके अनुसार, उन्होंने प्रशासन के समक्ष अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ गवाही दी थी. जिसको लेकर विवाद किया. घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से कारतूस के खोखे बरामद किए. बछवाड़ा थानाध्यक्ष परेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से मिले आवेदनों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है.

Also Read : रजौली में कानून बेअसर, नाबालिगों के हाथों में सैकड़ों ट्रैक्टरों का स्टेयरिंग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: YUVRAJ RATAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >