बेगूसराय में आज 'अपराजिता महिला सम्मान समारोह' में हास्य कवि एहसान कुरैशी और नम्रता दास का दिखेगा जलवा

Begusarai News : प्रभात खबर की ओर से आज मंगलवार 2 जून को शहर के दिनकर कला भवन में भव्य "अपराजिता महिला सम्मान समारोह" का आयोजन किया जाएगा. शाम 6 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही 10 प्रेरणादायक महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा.

Begusarai News : (विकाश मिश्रा) प्रभात खबर की ओर से आज मंगलवार 2 जून को शहर के दिनकर कला भवन में भव्य “अपराजिता महिला सम्मान समारोह” का आयोजन किया जाएगा. शाम 6 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही 10 प्रेरणादायक महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा. सम्मान समारोह के साथ-साथ हास्य और संगीत का रंगारंग कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहेगा.

महिलाओं की उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान का मंच

अपराजिता सम्मान समारोह का उद्देश्य उन महिलाओं को सम्मानित करना है, जिन्होंने अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का काम किया है. शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सेवा, खेल, कला और उद्यमिता जैसे क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को इस अवसर पर सम्मानित किया जाएगा.

इन 10 प्रेरणादायक महिलाओं को मिलेगा सम्मान

सम्मानित होने वाली महिलाओं में साहित्य के क्षेत्र में आयुषी हिसारिया, मेकअप डिजाइनिंग में आशी सिंह, समाजसेवा में खुशबु कुमारी, शिक्षा के क्षेत्र में श्वेता मिश्रा, खेल के क्षेत्र में मिठी कुमारी, लालसा कुमारी, तन्नू कुमारी, अंकिता कुमारी और श्वेता कुमारी शामिल हैं. वहीं कला के क्षेत्र में श्रुति वर्मा को सम्मानित किया जाएगा.

एहसान कुरैशी के ठहाकों से गूंजेगा दिनकर कला भवन

कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण देश के प्रसिद्ध हास्य कवि एहसान कुरैशी होंगे. अपनी हास्य कविताओं और व्यंग्यात्मक अंदाज से वे दर्शकों को हंसी के रंग में रंग देंगे. आयोजकों को उम्मीद है कि उनकी प्रस्तुति लोगों को भरपूर मनोरंजन देगी.

नम्रता दास की सुरीली आवाज बनाएगी शाम को खास

इंडियन आइडल फेम गायिका नम्रता दास और उनकी म्यूजिकल टीम भी समारोह में प्रस्तुति देंगी. लोकप्रिय गीतों और मधुर संगीत से वे कार्यक्रम में मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध करेंगी. संगीत प्रेमियों के लिए यह प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र होगी.

कई प्रतिष्ठित संस्थान जुड़े आयोजन से

इस भव्य कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक वस्तु बिहार और सिटी चिल्ड्रेन हॉस्पिटल हैं. वहीं सह-प्रायोजकों में माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल, नगर निगम, बरौनी डेयरी, एनटीपीसी, बरौनी रिफाइनरी और कांग्रेस नेता नीरज कुमार शामिल हैं.

शहर के प्रमुख संस्थानों का भी मिल रहा सहयोग

कार्यक्रम के पार्टनर के रूप में तनिष्क ज्वेलरी, बॉम्बे फैशन, सोमाया मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, आवासीय विकास विद्यालय, आरडीएस डेंटल केयर तथा द बेगूसराय सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक सहयोग कर रहे हैं. आयोजकों के अनुसार यह समारोह महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मान देने के साथ समाज में सकारात्मक संदेश भी प्रसारित करेगा.

सम्मान, प्रेरणा और मनोरंजन का होगा संगम

अपराजिता महिला सम्मान समारोह में सम्मान, प्रेरणा, हास्य और संगीत का अनूठा संगम देखने को मिलेगा. शहर के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों और बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति में यह आयोजन यादगार बनने की उम्मीद है.

Also Read : शेखपुरा में संपत्ति के लिए बेटे ने बुजुर्ग मां-बाप को पीटकर घर से निकाला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Singh

विवेक सिंह माता सीता की धरती और मिथिला का द्वार कहे जाने वाले समस्तीपुर जिले से आते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. इससे पहले #The_Newsdharma के साथ डिजिटल मीडिया, ग्राउंड रिपोर्टिंग , और न्यूज़ लेखन के क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव रहा है. सामाजिक, राजनीतिक, शिक्षा, युवा, महिला सुरक्षा और जनता से जुड़े मुद्दों पर विशेष रुचि रखते हैं. सरल, तथ्यात्मक और प्रभावी लेखन शैली के माध्यम से पाठकों तक महत्वपूर्ण खबरें और मुद्दे पहुंचाने का निरंतर प्रयास करते हैं. NGO अमर शहीद बिपिन सिंह फाउंडेशन के साथ जुड़कर सामाजिक, स्वास्थ्य, पर्यावरण ,रोजगार और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर भी कार्य करने का अनुभव हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >