Begusarai News: साली का आपत्तिजनक फोटो वायरल करना जीजा को पड़ा महंगा, आरोपी गिरफ्तार

बेगूसराय में साली का आपत्तिजनक फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल करना एक युवक को महंगा पड़ गया. पीड़िता की शिकायत पर बखरी पुलिस ने जांच की, जिसमें आरोप सही पाए गए। पुलिस ने आरोपी जीजा अरविंद पासवान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

Begusarai News: (विकाश मिश्रा की रिपोर्ट) सोशल मीडिया पर साली का आपत्तिजनक फोटो एडिट कर वायरल करना एक युवक को भारी पड़ गया. बखरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि गढ़पुरा थाना क्षेत्र के कुमरटोल निवासी गजेंद्र पासवान के पुत्र अरविंद पासवान पर अपनी साली की तस्वीर को एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगा है. पीड़िता की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की.

जांच में आरोप सही मिलने पर हुई गिरफ्तारी

पुलिस जांच के दौरान आरोप सही पाए जाने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

सोशल मीडिया के दुरुपयोग से बचने की अपील

पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारी के साथ उपयोग करने की अपील की है. साथ ही चेतावनी दी है कि किसी की निजी तस्वीर या व्यक्तिगत जानकारी का गलत इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: पूर्वी चंपारण, मधुबनी समेत बिहार के 5 जिलों को मिलेंगे नए पुलिस कप्तान, गृह विभाग का आदेश जारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >