बेगूसराय में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

बेगूसराय के साहेबपुरकमाल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर हीराटोल गांव में छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार किया. उसके पास से दो पिस्टल, चार खाली मैगजीन और पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए. गिरफ्तार युवक मधेपुरा निवासी विकास कुमार है. पुलिस हथियार के स्रोत और नेटवर्क की जांच कर रही है.

Begusarai News: (अजय कुमार की रिपोर्ट) बेगूसराय जिले के साहेबपुरकमाल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.

पुलिस के अनुसार, बुधवार को सूचना मिली थी कि हीराटोल गांव में एक युवक हथियार और गोली के साथ ठहरा हुआ है. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सिंटू कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर लिया.

तालाशी में मिले पिस्टल सहित अन्य विस्फोटक सामग्री

तलाशी के दौरान युवक के पास से दो पिस्टल, चार खाली मैगजीन और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए. गिरफ्तार युवक की पहचान मधेपुरा जिले के कुमारखंड थाना क्षेत्र के गढ़िया वार्ड संख्या-10 निवासी शिवन यादव के 20 वर्षीय पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है.

पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

थानाध्यक्ष सिंटू कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक से पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार कहां से लाया गया था और इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था. साथ ही उसके आपराधिक नेटवर्क और संभावित सहयोगियों की भी जांच की जा रही है.

पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में बड़ी सफलता माना जा रहा है। इलाके में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए पुलिस लगातार अवैध हथियार कारोबारियों और अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है.

Also Read: TRE-4 को लेकर अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के बीच शिक्षा मंत्री बोले- जल्द जारी होगा शेड्यूल, आंदोलन नहीं, तैयारी पर दें ध्यान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nikhil Anurag

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >