बेगूसराय में BPSC शिक्षक की शर्मनाक करतूत, नाबालिग छात्रा से की अश्लील हरकत, गिरफ्तार

Begusarai News: बेगूसराय जिले के बखरी थाना क्षेत्र में एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है, जहाँ एक बीपीएससी शिक्षक को अपनी ही 10 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ अशोभनीय और अश्लील हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

Begusarai News: (विकाश मिश्रा की रिपोर्ट) बेगूसराय जिले के बखरी थाना क्षेत्र में गुरु और शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाला एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है. यहाँ एक निजी ट्यूशन शिक्षक पर अपनी ही एक नाबालिग छात्रा के साथ कथित रूप से अशोभनीय व अश्लील हरकत करने का गंभीर आरोप लगा है. घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने आरोपी को मौके पर ही धर-दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत (जेल) में भेज दिया है.

मिली जानकारी के अनुसार, बखरी नगर परिषद के वार्ड संख्या 22 का निवासी राकेश कुमार पिछले करीब पांच वर्षों से एक 10 वर्षीय नाबालिग छात्रा को उसके घर पर ही होम ट्यूशन पढ़ा रहा था. बताया जाता है कि बीते वर्ष आरोपी राकेश कुमार का चयन बीपीएससी (BPSC) शिक्षक के रूप में हुआ था. सरकारी शिक्षक बनने के बावजूद वह छात्रा को निजी तौर पर उसके घर पढ़ाने जाता रहा.

छत से कूदकर भागने का किया प्रयास

घटना सोमवार देर शाम की है, जब आरोपी हमेशा की तरह बच्ची को ट्यूशन पढ़ाने उसके घर आया था. इसी दौरान परिजनों ने शिक्षक को बच्ची के साथ कथित रूप से बेहद आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया. परिजनों को देखते ही घर में हंगामा मच गया. खुद को घिरता और स्थिति बिगड़ते देख आरोपी शिक्षक ने बचने के लिए छत से कूदकर भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद परिजनों और स्थानीय लोगों ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया. इसके बाद तुरंत डायल-112 पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले आई.

पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज

मामले को लेकर थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता के पिता द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पीड़िता का न्यायालय में धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है, जबकि आरोपी को जेल भेज दिया गया है.

पुलिस के अनुसार, आरोपी राकेश कुमार वर्तमान में नावकोठी प्रखंड के अकहा ररियौना उत्क्रमित उच्च विद्यालय में बीपीएससी शिक्षक के पद पर कार्यरत है. वहीं, मंगलवार को मामले की वैज्ञानिक जांच के लिए एफएसएल (FSL) की टीम ने घटनास्थल का बारीक निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए. इस शर्मनाक घटना के बाद से पूरे इलाके के लोगों में भारी आक्रोश है और यह घटना स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बनी हुई है.

Also Read: स्वामी सहजानंद सरस्वती आश्रम में साप्ताहिक बैठकी शुरू, बुजुर्गों के सम्मान और समाज सेवा का लिया गया संकल्प

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट. नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >