बेगूसराय में गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, आरोपी पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज

Begusarai News : नशा कारोबार पर नकेल: बेगूसराय में गांजा बरामद, पूछताछ से नेटवर्क का खुलासा जारी. नीचे पढ़िए पूरी खबर.

बेगूसराय से विकाश मिश्रा की रिपोर्ट
Begusarai News : बेगूसराय जिले में अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नावकोठी थाना पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है.गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने एक व्यक्ति को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान बाबूलाल सहनी, पिता स्वर्गीय रामसिनेही सहनी,निवासी रज्जाकपुर, थाना-नावकोठी के रूप में हुई है. पुलिस टीम ने उसे रज्जाकपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया, जहां से उसके पास से 160 ग्राम गांजा तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया गया.

Also Read : मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण, सांसद गिरिराज सिंह के नेतृत्व में प्रगतिपथ यात्रा का आयोजन

अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

पुलिस ने बरामद गांजा को जब्त कर लिया है और आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. वही गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है ताकि नशीले पदार्थों के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा सके. बेगूसराय पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब,गांजा एवं अन्य मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस की इस कार्रवाई को नशा कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है.

Also Read : बेगूसराय में नशा मुक्ति अभियान, पदाधिकारियों और कर्मियों ने लिया संकल्प, नशा राष्ट्र और युवाओं दोनों के लिए घातक : सीओ सूरज कुमार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >