बेगूसराय में प्रेम विवाह के बाद सदर अस्पताल में हाई वोल्टेज ड्रामा, घंटों तक हंगामा के बाद नवविवाहिता हुई गायब

Begusarai News : बेगूसराय सदर अस्पताल में सोमवार की शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक नवविवाहिता युवती अचानक अस्पताल परिसर पहुंचकर अजीबोगरीब हरकतें करने लगी. पूरे शरीर और कपड़ों पर सिंदूर लगाए युवती करीब दो घंटे तक अस्पताल परिसर में घूमती रही. उसके व्यवहार से मरीज, परिजन और अस्पताल कर्मी सभी हैरान रह गए.

Begusarai News : (विकाश मिश्रा) बेगूसराय सदर अस्पताल में सोमवार की शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक नवविवाहिता युवती अचानक अस्पताल परिसर पहुंचकर अजीबोगरीब हरकतें करने लगी. पूरे शरीर और कपड़ों पर सिंदूर लगाए युवती करीब दो घंटे तक अस्पताल परिसर में घूमती रही. उसके व्यवहार से मरीज, परिजन और अस्पताल कर्मी सभी हैरान रह गए. बाद में युवती की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रजौरा गांव निवासी रेशम कुमारी के रूप में हुई.

सिंदूर से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंची युवती

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती अचानक सदर अस्पताल पहुंची और परिसर में इधर-उधर भटकने लगी. वह लगातार असंगत बातें कर रही थी और लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही थी. उसके पूरे शरीर और कपड़ों पर सिंदूर लगा हुआ था, जिससे लोग और भी हैरान रह गए.

महिला सुरक्षाकर्मियों को भी नहीं मिली सफलता

स्थिति बिगड़ती देख महिला सुरक्षाकर्मियों ने युवती को समझाने और शांत कराने की कोशिश की. हालांकि उसने किसी की बात नहीं सुनी. बताया जाता है कि इस दौरान उसने सुरक्षाकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार भी किया, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया.

दो घंटे तक अस्पताल परिसर में मचा रहा हंगामा

युवती के व्यवहार को देखने के लिए अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई. करीब दो घंटे तक चले इस घटनाक्रम के कारण अस्पताल में कुछ समय के लिए अव्यवस्था की स्थिति बन गई. सुरक्षा कर्मियों को स्थिति नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी.

18 मई को प्रेमी संग की थी प्रेम विवाह

जानकारी के अनुसार रेशम कुमारी ने 18 मई को अपने प्रेमी के साथ घर से भागकर प्रेम विवाह किया था. बताया जाता है कि उसके माता-पिता खगड़िया जिले के दान नगर में किराए के मकान में रहते हैं. शादी से नाराज परिजनों ने बाद में उसे खोजकर वापस अपने साथ घर ले आए थे.

पहले भी बदहवास हालत में मिली थी युवती

सूत्रों के अनुसार कुछ दिन पहले भी रेशम खगड़िया के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र में बदहवास हालत में घूमती मिली थी. उस समय कुछ असामाजिक तत्व उसके पीछे पड़ गए थे. सूचना मिलने पर पुलिस पदाधिकारी ज्योत्सना कुमारी मौके पर पहुंचीं और युवती को सुरक्षित संरक्षण में लेकर उसकी मां को सौंप दिया था.

परिजनों के पास लौटने के बाद फिर घर से निकली

बताया जाता है कि परिजनों के पास लौटने के बावजूद रेशम एक बार फिर घर से निकल गई. सोमवार की शाम वह बेगूसराय सदर अस्पताल पहुंची, जहां उसके व्यवहार ने सभी को हैरत में डाल दिया.

अस्पताल प्रशासन को चकमा देकर हुई गायब

अस्पताल में हंगामा करने के बाद युवती अचानक वहां से निकल गई. सुरक्षाकर्मियों और अस्पताल प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी. इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका है, जिससे परिजनों की चिंता बढ़ गई है.

रहस्यमय घटनाक्रम बना चर्चा का विषय

युवती के बार-बार घर से निकलने, सार्वजनिक स्थानों पर बदहवास हालत में मिलने और फिर अचानक लापता हो जाने की घटनाओं ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. पूरा मामला अब इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.

पुलिस और परिजन तलाश में जुटे

युवती के गायब होने के बाद उसके परिजन और संबंधित लोग उसकी तलाश में जुट गए हैं. वहीं स्थानीय स्तर पर भी इस पूरे घटनाक्रम को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. फिलहाल युवती का कोई सुराग नहीं मिल पाया है.

Also Read : नालंदा में तीन साल बाद भी अधूरी रही सोलर लाइट लगाने का लक्ष्य, करोड़ों की योजना विफल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >