बेगूसराय प्रशासन बाढ़ से पहले अलर्ट मोड में, 4 लाख आबादी को बचाने की तैयारी शुरू, डीएम की हाईलेवल मीटिंग

Begusarai News : बेगूसराय में संभावित बाढ़ को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है. जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में आपदा विभाग की हाईलेवल समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें वर्ष 2026 में संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने को लेकर व्यापक तैयारियों की समीक्षा की गई

Begusarai News : (विपिन कुमार मिश्र) बेगूसराय में संभावित बाढ़ को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है. जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में आपदा विभाग की हाईलेवल समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें वर्ष 2026 में संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने को लेकर व्यापक तैयारियों की समीक्षा की गई. बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध और प्रभावी तरीके से सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया गया.

जिले के 18 अंचलों में मौसम निगरानी सिस्टम एक्टिव

समीक्षा बैठक में बताया गया कि जिले के सभी 18 अंचलों में साधारण वर्षामापी यंत्र और स्वचालित मौसम केंद्र स्थापित किए गए हैं. इसके अलावा जिले की सभी 217 पंचायतों में स्वचालित वर्षामापी यंत्र लगाए गए हैं, जो फिलहाल सुचारू रूप से कार्य कर रहे हैं. प्रशासन ने फैसला लिया है कि 1 जून 2026 से प्रतिदिन वर्षापात की रिपोर्ट तैयार कर आपदा प्रबंधन विभाग को भेजी जाएगी.

गंगा और बूढ़ी गंडक से 11 अंचलों पर सबसे ज्यादा खतरा

बैठक में जानकारी दी गई कि गंगा नदी से प्रभावित बेगूसराय सदर, बरौनी, बछवाड़ा, तेघड़ा, मटिहानी, बलिया, साहेबपुर कमाल और शाम्हो अकहा कुरहा अंचल बाढ़ के लिहाज से बेहद संवेदनशील हैं. वहीं बूढ़ी गंडक नदी से प्रभावित बखरी, नावकोठी और चेरिया बरियारपुर अंचल भी प्रशासन की निगरानी में हैं.

37 पंचायतों और दो नगर निकायों पर विशेष नजर

प्रशासन ने बताया कि कुल 37 ग्राम पंचायतों और दो नगर निकायों के संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. इन इलाकों में करीब 4 लाख आबादी और लगभग 80 हजार पशुधन बाढ़ से प्रभावित हो सकते हैं. ऐसे में लोगों की सुरक्षा और राहत व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है.

कटाव रोकने के लिए तेज हुआ काम

कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल ने बैठक में बताया कि जिले के पांच अत्यंत संवेदनशील स्थलों पर कटाव निरोधक कार्य पूरा कर लिया गया है. वहीं छह अन्य जगहों पर काम तेजी से जारी है. प्रशासन का दावा है कि समय रहते सभी जरूरी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे, ताकि बाढ़ के दौरान किसी बड़ी समस्या का सामना न करना पड़े.

आपदा से निपटने के लिए सभी विभागों को किया गया अलर्ट

जिला प्रशासन ने साफ किया है कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत, बचाव, स्वास्थ्य, पशुपालन और पेयजल व्यवस्था को लेकर सभी विभागों को पहले से सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है. प्रशासन का उद्देश्य है कि बाढ़ आने की स्थिति में लोगों को कम से कम परेशानी हो और त्वरित राहत पहुंचाई जा सके.

Also Read : नालंदा का बिहारशरीफ बना क्षेत्रीय हेल्थ हब, इलाज हुआ महंगा – दवाओं के बढ़ते दाम से आम मरीज परेशान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >