बिहार राज्य जूनियर सुपर लीग कबड्डी के लिए बेगूसराय टीम पटना रवाना

Begusarai News : पटना में आयोजित बिहार राज्य जूनियर सुपर लीग कबड्डी प्रतियोगिता के लिए बेगूसराय की बालक टीम रवाना, खिलाड़ियों को दी गई जीत की शुभकामनाएं।

Begusarai News : पटना के पाटलिपुत्र कॉम्प्लेक्स में 4 से 6 अगस्त तक आयोजित होने वाली बिहार राज्य जूनियर सुपर लीग बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बेगूसराय जिला जूनियर बालक कबड्डी टीम को सोमवार को शुभकामनाओं के साथ रवाना किया गया.

खिलाड़ियों को प्रदान की गई नई पैंट-जर्सी

पटना रवाना होने से पहले बीहट स्थित संस्कार भवन में आयोजित कार्यक्रम में मानवी टायर्स जीरोमाइल की प्रोपराइटर कांता कुमारी ने टीम के सभी खिलाड़ियों को पैंट और जर्सी प्रदान की. इस दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की कामना की गई.

खिलाड़ियों के प्रोत्साहन में आगे आया मानवी टायर्स

जिला कबड्डी संघ के चेयरमैन श्याम नंदन सिंह 'पन्नालाल' एवं सचिव सरोज कुमार ने बताया कि मानवी टायर्स ने बेगूसराय जिला कबड्डी संघ की सब जूनियर, जूनियर और सीनियर बालक एवं बालिका टीमों का प्रायोजक बनकर खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाने का सराहनीय कार्य किया है.

खिलाड़ियों को दी गई जीत की शुभकामनाएं

इस अवसर पर जिला कबड्डी संघ के उपाध्यक्ष सुनील कुमार, चेयरमैन श्याम नंदन सिंह 'पन्नालाल', सचिव सरोज कुमार, उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, मो. नदीम सहित अन्य लोगों ने टीम के खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन और जीत की शुभकामनाएं देते हुए पटना के लिए रवाना किया.

बेगूसराय टीम में शामिल खिलाड़ी

बेगूसराय जिला जूनियर बालक कबड्डी टीम में आदर्श कुमार (कप्तान), विक्की कुमार, रुपेश कुमार, हर्ष कुमार, आरुष कुमार, कृष कुमार, केशव कुमार, पियूष कुमार, शिवम कुमार, आशीष कुमार, बबलु कुमार, सूरज कुमार, अभिषेक कुमार और अनिमेष कुमार शामिल हैं. टीम मैनेजर निशांत कुमार तथा टीम कोच उत्तम कुमार हैं.

Also Read : बेगूसराय में गंगा स्नान के लिए जा रहे मां-बेटे की सड़क हादसे में मौत, सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bipin kumar raj

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >