बेगूसराय जनता दरबार में पहुंचे 28 फरियादी, जमीन-पेंशन समेत मामलों पर DM ने दिए समयबद्ध समाधान के निर्देश

बेगूसराय में जिला पदाधिकारी रिची पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में नागरिकों ने अपनी समस्याएं रखीं. भूमि विवाद, पेंशन जैसे 28 आवेदन प्राप्त हुए, जिनके त्वरित और पारदर्शी समाधान के निर्देश दिए गए.

बिहार सरकार के सात निश्चय-3 कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित 'सबका सम्मान, जीवन आसान' अभियान के तहत समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला पदाधिकारी, बेगूसराय रिची पांडेय की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया.

जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने व्यक्तिगत एवं जनहित से जुड़ी समस्याओं एवं शिकायतों के समाधान के लिए जिला पदाधिकारी के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किए.

भूमि विवाद और पेंशन से जुड़े 28 आवेदन प्राप्त

जनता दरबार में कुल 28 आवेदन प्राप्त हुए. इनमें भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, सीमांकन, अतिक्रमण, राजस्व, पेंशन सहित विभिन्न विभागों से संबंधित मामले प्रमुख रूप से शामिल थे. जिला पदाधिकारी ने सभी आवेदनों का क्रमवार एवं गंभीरतापूर्वक अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

जिला पदाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी शिकायतों एवं आवेदनों की निष्पक्ष जांच करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर उनका गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं संतोषजनक निष्पादन सुनिश्चित किया जाए. साथ ही, आवेदकों को उनके मामलों में की जा रही कार्रवाई एवं प्रगति से नियमित रूप से अवगत कराने का भी निर्देश दिया गया.

प्रशासन और नागरिकों के बीच सीधा संवाद, लापरवाही पर दी चेतावनी

जिला पदाधिकारी रिची पांडेय ने कहा कि जनता दरबार प्रशासन और आम नागरिकों के बीच सीधे संवाद का प्रभावी माध्यम है. राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप प्रत्येक नागरिक की समस्या एवं शिकायत का संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ समाधान सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

Also Read : गिरिराज सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, पत्र में लिखा- 'यू विल बी किल्ड शॉर्टली...'

उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जनहित से जुड़े मामलों के निष्पादन में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी, लापरवाही अथवा उदासीनता स्वीकार नहीं की जाएगी. सभी विभाग आपसी समन्वय, जवाबदेही एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए नागरिकों की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें, ताकि आमजन का प्रशासन के प्रति विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो सके.

सोशल मीडिया पर हुआ लाइव प्रसारण, फेसबुक के जरिए लोगों तक पहुंची जानकारी

जनता दरबार की कार्यवाही एवं आवेदकों की समस्याओं से संबंधित प्रक्रिया का जिला प्रशासन के फेसबुक माध्यम से लाइव प्रसारण भी किया गया, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक जनता दरबार की जानकारी पहुंच सके और आम नागरिक इस व्यवस्था से अवगत होकर अपनी समस्याओं के समाधान के लिए इसका लाभ उठा सकें.

सप्ताह में दो दिन सोमवार और शुक्रवार को आयोजित होता है जनता दरबार

जिला पदाधिकारी ने बताया कि आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं प्रशासन तक उनकी सीधी पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रत्येक सप्ताह सोमवार एवं शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाता है. जिले का कोई भी नागरिक अपनी व्यक्तिगत अथवा जनहित से जुड़ी समस्या लेकर जनता दरबार में उपस्थित होकर जिला प्रशासन के समक्ष अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विपिन कुमार मिश्र

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >