बेगूसराय में सुरक्षा व्यवस्था हुई हाईटेक, 98 स्थानों पर लगे 317 हाई-रिजॉल्यूशन सीसीटीवी कैमरे

Begusarai News : बेगूसराय पुलिस ने शहर की सुरक्षा को अभेद्य बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है. 98 महत्वपूर्ण और संवेदनशील स्थानों पर 317 हाई-रिजॉल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. इससे संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत नजर रखी जा सकेगी और अपराधियों की पहचान आसान होगी.

Begusarai News : शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं आधुनिक बनाने की दिशा में बेगूसराय पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है. अपराध पर प्रभावी नियंत्रण, संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी और किसी भी घटना की त्वरित जांच सुनिश्चित करने के लिए शहर के 98 महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थानों पर कुल 317 हाई-रिजॉल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. इन कैमरों के माध्यम से शहर के प्रमुख इलाकों की 24 घंटे निगरानी की जाएगी.

प्रमुख चौक-चौराहों समेत संवेदनशील क्षेत्रों पर रहेगी नजर

पुलिस की ओर से लगाए गए सीसीटीवी कैमरों से शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, काली स्थान, कचहरी रोड, बरौनी रिफाइनरी, हर्ल कारखाना सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी. इससे संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल नजर रखी जा सकेगी और सुरक्षा व्यवस्था पहले से अधिक सुदृढ़ होगी.

निजी संस्थानों के कैमरों से भी बढ़ा निगरानी का दायरा

शहर के कई निजी प्रतिष्ठानों, व्यावसायिक संस्थानों और दुकानदारों ने भी सुरक्षा के मद्देनजर अपने परिसरों में सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं. इससे निगरानी का दायरा और अधिक व्यापक हो गया है. पुलिस आवश्यकता पड़ने पर इन कैमरों की फुटेज का भी उपयोग कर सकेगी.

बेगूसराय जिला मुख्यालय में लगे सुरक्ष के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरा

अपराधियों की पहचान और जांच होगी आसान

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हाई-रिजॉल्यूशन कैमरों की मदद से अपराधियों की पहचान करना आसान होगा. किसी भी आपराधिक घटना के बाद डिजिटल साक्ष्य आसानी से उपलब्ध होंगे, जिससे मामलों की जांच में तेजी आएगी. साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई करने में भी मदद मिलेगी.

स्मार्ट और सुरक्षित शहर बनाने की दिशा में अहम पहल

हेडक्वार्टर डीएसपी निखिल कुमार ने बताया कि शहर में सीसीटीवी नेटवर्क का विस्तार बेगूसराय को सुरक्षित और स्मार्ट बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के उपयोग से पुलिस की निगरानी क्षमता में वृद्धि होगी और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ-साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने में भी काफी सहायता मिलेगी.

Also Read : गंगा जी के रास्ते सिमरिया घाट पहुंचा 1668 मीट्रिक टन का मेगा कार्गो, बरौनी रिफाइनरी विस्तार परियोजना को मिलेगी रफ्तार



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >