बेगूसराय में CPI की बाइक रैली, पेपर लीक-रोजगार समेत कई मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बेगूसराय में जनहित के मुद्दों को लेकर जनजागरण रैली निकाली. बाइक रैली में पेपर लीक, रोजगार की गारंटी, और समान शिक्षा प्रणाली लागू करने जैसी प्रमुख मांगें उठाई गईं.

विभिन्न जनहित के मुद्दों और मांगों को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र में जनजागरण रैली निकाली.

पार्टी के अंचलमंत्री उदयचंद्र झा के नेतृत्व में निकली बाइक रैली में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विभिन्न मांगों को लेकर लोगों को जागरूक किया. रैली प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से गुजरते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंची.

प्रमुख मांगें और प्रदर्शन के मुद्दे

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने छात्र-नौजवानों पर गोली चलाने वाले पुलिस पदाधिकारियों पर कार्रवाई, पेपर लीक पर रोक, समान शिक्षा प्रणाली लागू करने, बेरोजगारों को रोजगार की गारंटी देने तथा सरकारी संपत्तियों की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की.

अन्य सामाजिक व आर्थिक मुद्दे

इसके अलावा एमएसपी लागू करने, अपराध व भ्रष्टाचार पर रोक लगाने, भूमिहीनों को जमीन व आवास उपलब्ध कराने, मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी देने, श्रम कानूनों में बदलाव पर रोक लगाने, महिला आरक्षण बिल लागू करने तथा विधायकों एवं सांसदों की खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने की मांग भी की गई.

रैली में अयोध्या स्थित राम मंदिर से जुड़े चंदा चोरी के आरोपों की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग भी उठाई गई.

Also Read : कांवर पर लालटेन, आरजेडी का झंडा और तिरंगा... गया जी का ये कांवरिया क्यों बना चर्चा का विषय ?

उपस्थित प्रमुख पार्टी नेता और कार्यकर्ता

इस अवसर पर सीपीआई नेता सह खोदावंदपुर प्रभारी राजेन्द्र सहनी, छोटू पासवान, मोहम्मद अब्दुल्लाह, अशर्फी पासवान, जानकी महतो, भोला महतो, कृष्ण कुमार वर्मा, अरुण कुमार, नंदलाल महतो सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >