बेगूसराय: सदर अंचल कार्यालय में निगरानी का छाप, 4 हजार घूस लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार

बेगूसराय में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है. सदर अंचल कार्यालय में तैनात एक क्लर्क को मुआवजा राशि जारी करने के नाम पर 4000 रुपये रिश्वत लेते हुए निगरानी टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. इस घटना से अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया है.

Nigrani Raid : बेगूसराय जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सदर अंचल कार्यालय में तैनात क्लर्क सोनू कुमार को चार हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. यह कार्रवाई शुक्रवार को की गई, जिसके बाद अंचल कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. आरोपी क्लर्क मुआवजा राशि जारी करने के नाम पर पीड़ित परिवार से घूस की मांग कर रहा था.

मुआवजा दिलाने के नाम पर मांगी थी रिश्वत

मामला सदर प्रखंड के चांदपुरा गांव से जुड़ा है, जहां दौलती देवी की पुत्री रानी कुमारी की पानी में डूबने से मौत हो गई थी. सरकार की ओर से मृतका के परिजनों को चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि मिलनी थी. आरोप है कि इसी फाइल को आगे बढ़ाने और भुगतान जारी कराने के लिए क्लर्क सोनू कुमार ने पांच हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी.

शिकायत के बाद हरकत में आया निगरानी विभाग

पीड़ित परिवार ने इस मामले की शिकायत निगरानी विभाग से की. शिकायत मिलने के बाद 30 जुलाई को टीम ने मामले का सत्यापन किया. जांच में रिश्वत मांगने की बात सही पाई गई. इसके बाद निगरानी विभाग ने एफआईआर दर्ज कर विशेष टीम का गठन किया और आरोपी को पकड़ने की योजना बनाई.

जाल बिछाकर रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी

शुक्रवार को निगरानी टीम ने पूरी तैयारी के साथ जाल बिछाया. जैसे ही क्लर्क सोनू कुमार ने चार हजार रुपये रिश्वत के रूप में लिए, टीम ने उसे उसके कार्यालय कक्ष से रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. इस कार्रवाई से अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया और अन्य कर्मचारियों में भी खलबली देखी गई.

डीएसपी ने दी कार्रवाई की जानकारी

निगरानी डीएसपी श्याम बाबू प्रसाद ने बताया कि शिकायत की पुष्टि के बाद कार्रवाई की गई है. उन्होंने कहा कि आरोपी ने मुआवजा राशि की फाइल आगे बढ़ाने के लिए पांच हजार रुपये की मांग की थी. सत्यापन के बाद मामला दर्ज कर टीम गठित की गई और आज उसे चार हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है.

आगे की कानूनी कार्रवाई जारी

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अपने साथ लेकर निगरानी टीम आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है. अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई जा सके.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रागिनी शर्मा

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >