बेगूसराय में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में पांच घायल, चार की हालत गंभीर, सदर अस्पताल रेफर

Begusarai Bike Accident : बेगूसराय के बरौनी थाना क्षेत्र के सिंगदहा के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में पांच लोग घायल हो गए. सभी को बरौनी पीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चार गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

बीहट (बेगूसराय) से बिपिन राज की रिपोर्ट
Begusarai Bike Accident : बरौनी थाना क्षेत्र के सिंगदहा के समीप सड़क पर दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में पांच लोग घायल हो गए. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए. सूचना मिलते ही डायल-112 और बरौनी थाना की गश्ती टीम मौके पर पहुंची तथा स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बरौनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया.

पांच लोग हुए घायल

अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार घायलों की पहचान एफसीआई थाना क्षेत्र के बीहट निवासी माखो रजक के 25 वर्षीय पुत्र अरुण कुमार, बीहट निवासी रीतू कुमारी, बीहट निवासी अरविंद साह के 20 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार, पिपरा देवस निवासी मो. नौशाद के 20 वर्षीय पुत्र मो. शहनवाज तथा मो. अफजल के 28 वर्षीय पुत्र मो. अजहर अख्तर के रूप में हुई है.

चार घायलों को किया गया रेफर

बरौनी पीएचसी प्रभारी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल अरुण कुमार, मनीष कुमार, मो. अजहर अख्तर और मो. शहनवाज को बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. वहीं एक घायल का इलाज बरौनी पीएचसी में जारी है. पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें : पटना जंक्शन पर जाली नोट दिखाकर यात्रियों को बनाते थे शिकार, गिरोह का सरगना दिल्ली से गिरफ्तार, कई साथियों की तलाश जारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर पलायन कर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >