बेगूसराय में जनगणना-2027 की तैयारी तेज, डंडारी में अधिकारियों की बैठक आयोजित

Begusarai News : डंडारी में जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर बैठक हुई. बीडीओ राजेश कुमार ने अधिकारियों को आंकड़ों की शुद्धता और समयबद्ध कार्य पूरा करने का निर्देश दिया.

Begusarai News : जनगणना-2027 की तैयारियों को गति देने के उद्देश्य से शुक्रवार को डंडारी प्रखंड सभागार में जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मियों की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता बीडीओ सह चार्ज अधिकारी राजेश कुमार ने की. इस दौरान जनगणना से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई और समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए.

ग्राम निर्देशिका तैयार करने की प्रक्रिया पर हुई चर्चा

बैठक में जिला जनगणना हस्तपुस्तिका एवं ग्राम निर्देशिका तैयार करने की प्रक्रिया पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया. आवश्यक अभिलेखों के संकलन, आंकड़ों की शुद्धता तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य निष्पादन पर विशेष जोर दिया गया.

डिजिटल डेटा अपलोड और फील्ड वर्क समय पर पूरा करने के निर्देश

बीडीओ राजेश कुमार ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को निर्देश दिया कि जनगणना से जुड़ी प्रत्येक जानकारी पूरी तरह सही और प्रमाणिक होनी चाहिए. उन्होंने विशेष मोबाइल एप और पोर्टल के माध्यम से डिजिटल डेटा अपलोड करने, मैपिंग तथा फील्ड वर्क से जुड़े सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि भारत जनगणना के तहत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (डीसीएचबी) तैयार करने का कार्य समय पर और सफलतापूर्वक पूरा किया जाना प्राथमिकता है.

बैठक में कई अधिकारी रहे उपस्थित

बैठक में अंचलाधिकारी अनिल कुमार, बीडीओ परितोष कुमार, आदित्य कुमार, सीडीपीओ सरिता कुमारी, एलएस प्रियंका कुमारी, नीतू कुमारी, पीटीएस ज्ञानचंद कुमार, अश्वनी कुमार सहित जनगणना कार्य से जुड़े अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे. सभी को अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने का निर्देश दिया गया.

Also Read : बड़ेम पुलिस की कार्रवाई, कार से 378 लीटर झारखंड निर्मित शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >