हर घर तिरंगा अभियान के तहत बरौनी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

Begusarai News : बरौनी प्रखंड में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई. इसमें अधिकारियों और ग्रामीणों ने उत्साह के साथ भाग लेकर देशभक्ति का संदेश दिया.

Begusarai News : बीहट हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को बरौनी प्रखंड कार्यालय से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी. हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए. भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयकारों से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया.

प्रखंड कार्यालय से पिपरा देवस चौक तक निकली यात्रा

तिरंगा यात्रा बरौनी प्रखंड कार्यालय परिसर से शुरू होकर ब्लॉक मोड़ और मोती चौक होते हुए पिपरा देवस चौक तक पहुंची, जहां इसका समापन किया गया. पूरे मार्ग में लोगों ने उत्साह के साथ देशभक्ति के नारे लगाये और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त किया.

राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान से हुई कार्यक्रम की शुरुआत

तिरंगा यात्रा से पूर्व सभी लोगों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान का गायन किया. इसके बाद हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों के बीच निःशुल्क राष्ट्रीय ध्वज का वितरण किया गया. लोगों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर सम्मान के साथ तिरंगा फहराने की अपील की गयी.

Also Read : औरंगाबाद में जमीन निबंधन व्यवस्था हुई पेपरलेस, 17 अगस्त से दाउदनगर में भी लागू होगी डिजिटल प्रणाली

पंचायतों में भी निकली तिरंगा यात्रा और प्रभात फेरी

हर घर तिरंगा अभियान के तहत मैदा बभनगामा, अमरपुर, बथौली बभनगामा, केशावे, महना और मल्हीपुर दक्षिण पंचायत में भी तिरंगा यात्रा एवं प्रभात फेरी का आयोजन किया गया. वरीय प्रभारी पदाधिकारी सह बरौनी अंचलाधिकारी हेमंत अंकुर के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, आमजनों, स्कूली बच्चों और शिक्षकों ने भाग लिया.

पदाधिकारी, सेविका-सहायिका और जनप्रतिनिधि हुए शामिल

तिरंगा यात्रा में बरौनी के बीडीओ अनुरंजन कुमार, वरीय प्रभारी पदाधिकारी सह जिला स्थापना उपसमाहर्ता मो. आमिर अहमद, बरौनी की सीडीपीओ प्रीति कुमारी, जीविका से जुड़ी महिलाएं, महिला पर्यवेक्षिकाएं, आंगनबाड़ी सेविकाएं एवं सहायिकाएं सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए.

Also Read : औरंगाबाद के ओबरा में बिजली कटौती से भड़के ग्रामीण, विद्युत कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

देशभक्ति की भावना मजबूत करना अभियान का उद्देश्य : बीडीओ

बीडीओ अनुरंजन कुमार ने बताया कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन के निर्देश पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है. उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक घर में सम्मान के साथ तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना है.

बच्चों और महिलाओं में दिखा खासा उत्साह

तिरंगा यात्रा के दौरान बच्चों, महिलाओं और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला. हाथों में तिरंगा लेकर लोग देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़ते रहे. पूरे यात्रा मार्ग में राष्ट्रप्रेम और उत्साह का माहौल बना रहा.

Also Read : औरंगाबाद में जमीन निबंधन व्यवस्था हुई पेपरलेस, 17 अगस्त से दाउदनगर में भी लागू होगी डिजिटल प्रणाली


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bipin kumar raj

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >