बेगूसराय: बरौनी प्रखंड में खाद्य सुरक्षा योजना की समीक्षा बैठक, नए राशन कार्ड और पेंशन सत्यापन में तेजी लाने के निर्देश

बेगूसराय के बरौनी प्रखंड में खाद्य सुरक्षा योजना की समीक्षा बैठक हुई. इसमें नए राशन कार्ड बनाने और 4500 लंबित पेंशन सत्यापन को तीन दिन में पूरा करने के सख्त निर्देश दिए गए.

Begusarai News: बेगूसराय जिले के बरौनी प्रखंड स्थित नीरज भवन में मंगलवार को खाद्य सुरक्षा योजना को लेकर पंचायत सचिवों एवं विकास मित्रों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में योग्य लाभार्थियों का नया राशन कार्ड बनाने तथा मौजूदा कार्ड में नए नाम जोड़ने के लिए आवेदन प्राप्त करने का निर्देश दिया गया.

राशन कार्ड आवेदनों के निष्पादन का निर्देश

बीडीओ अनुरंजन कुमार ने निर्देश देते हुए कहा कि विकास मित्र एवं पंचायत सचिव स्पष्ट अनुशंसा के साथ आवेदन बरौनी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को सौंपेंगे, ताकि बिना किसी विलंब के सभी आवेदनों को ऑनलाइन जमा कर राशन कार्ड निर्गत किया जा सके.

4500 पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण का लक्ष्य

बैठक के दौरान कुल 4500 लंबित जीवन प्रमाणीकरण वाले पेंशनधारियों का सत्यापन तीन दिनों के भीतर निकटवर्ती सीएससी (CSC) एवं वीएलई (VLE) के माध्यम से पूरा कराने का सख्त निर्देश दिया गया. इस कार्य में स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी सहयोग लेने की बात कही गई. बीडीओ ने चेतावनी दी कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के विरुद्ध सख्त अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी. इस बैठक में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी संजीव कुमार, राजस्व पदाधिकारी राम विनोद ठाकुर, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी बैजू पासवान तथा पंचायत सचिव अर्जुन पासवान समेत अन्य कर्मी उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Bipin kumar raj

Published by: Vikash Jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >