बरौनी डेयरी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, अध्यक्ष और एमडी ने किया ध्वजारोहण

Begusarai News : बरौनी डेयरी में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया. अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक ने पशुपालकों के हित में नई योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी.

Begusarai News : देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड, बरौनी डेयरी में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर बरौनी डेयरी के अध्यक्ष विजय शंकर सिंह और प्रबंध निदेशक रविंद्र कुमार सहित निदेशक मंडल के सदस्यों, पदाधिकारियों, कर्मचारियों, श्रमिकों और गणमान्य अतिथियों ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इसके बाद प्रबंध निदेशक रविंद्र कुमार और अध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया.

पशुपालकों के हित में कई योजनाओं पर हो रहा काम

प्रबंध निदेशक रविंद्र कुमार ने अपने संबोधन में सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि प्रबंधन द्वारा पशुपालकों के हितों को ध्यान में रखते हुए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि पशुओं की उन्नत नस्ल के सेक्स सॉर्टेड सीमेन, उन्नत किस्म के चारा बीज और साइलेज की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में काम किया जा रहा है. इसके अलावा डीबीटी के माध्यम से पशुपालकों के दुग्ध मूल्य और अन्य आर्थिक सहायता की राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजने की व्यवस्था की गई है.

पशु बीमा और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की तैयारी

प्रबंध निदेशक ने कहा कि पशुओं के बीमा की व्यवस्था के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य और समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है. आने वाले समय में पंचायत स्तर पर सुधा सखी बहनों की तैनाती करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि पशुपालकों को स्थानीय स्तर पर बेहतर सहयोग और आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें.

नए सदस्यों और समितियों को सुधा से जोड़ने की पहल

दुग्ध संघ द्वारा नए सदस्यों को संघ से जोड़ने और नई समितियों का गठन कर अधिक से अधिक लोगों को सुधा से जोड़ने की दिशा में भी काम किया जा रहा है. इसके साथ ही 2,000 अतिरिक्त घरेलू बायोगैस संयंत्र लगाने की योजना पर भी प्रयास जारी है. उन्होंने बताया कि ओएनजीसी और एनडीडीबी के सहयोग से निर्माणाधीन 100 एमटी प्रतिदिन क्षमता वाले गोबर आधारित बायोगैस प्लांट और बायो फर्टिलाइजर संयंत्र के निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है.

पूर्वोत्तर भारत की सर्वश्रेष्ठ डेयरी बनाने का आह्वान

रविंद्र कुमार ने सुधा से प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से जुड़े सभी लोगों से बरौनी डेयरी को पूर्वोत्तर भारत की सर्वश्रेष्ठ डेयरी के रूप में प्रतिष्ठित और समुन्नत बनाने के लिए अपने कर्तव्यों का अधिक अनुशासन, निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया. सभा को निदेशक मंडल के सदस्य रामभजन सिंह और सुशील कुमार महतो ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम का संचालन गौरी दास ने किया.

पदाधिकारी, कर्मचारी और श्रमिक रहे मौजूद

कार्यक्रम में डेयरी के निदेशक मंडल के सदस्य दीपक कुमार सिंह, कृष्ण कुमार, पिंकी देवी, शांति देवी, पिंकी कुमारी और नीलम देवी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे. इस मौके पर डेयरी के पदाधिकारी हरिशंकर त्रिपाठी, सुनील कुमार, श्यामलाल, राम मनोहर प्रसाद, वीरेंद्र कुमार महतो, सुभाष कुमार और संदीप प्रभाकर सहित अन्य पदाधिकारी, कर्मचारी, श्रमिक बंधु और गणमान्य अतिथि मौजूद थे.

Also Read : साहेबपुरकमाल में तेज रफ्तार ट्रक ने मजदूर को कुचला, मौके पर मौत, मुआवजे की मांग पर लोगों ने 3 घंटे NH-31 किया जाम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >