मुंगेर पुल पर भारी व ओवरलोडेड वाहनों के परिचालन पर रोक

परिवहन विभाग के निर्देश पर जिला प्रशासन ने श्रीकृष्ण सेतु (मुंगेर रेल-सह-सड़क पुल) पर भारी और ओवरलोडेड वाहनों के परिचालन पर तत्काल प्रभाव से पूर्णतः रोक लगा दिया है.

बेगूसराय. परिवहन विभाग के निर्देश पर जिला प्रशासन ने श्रीकृष्ण सेतु (मुंगेर रेल-सह-सड़क पुल) पर भारी और ओवरलोडेड वाहनों के परिचालन पर तत्काल प्रभाव से पूर्णतः रोक लगा दिया है. परिवहन विभाग बिहार की ओर से कहा गया है कि मुंगेर स्थित इस महत्वपूर्ण सेतु पर लगातार भारी वाहनों के आवागमन से इसके क्षतिग्रस्त होने की आशंका है. इस संबंध में मुख्य सचिव ने भी पुल की सुरक्षा के लिए आवश्यक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. पूर्व-मध्य रेलवे हाजीपुर एवं विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुसार इस सेतु से केवल 20 टन तक भार वाले वाहनों के परिचालन की अनुमति होगी. भारी वाहनों (20 टन से अधिक) को बेगूसराय-सिमरिया सिक्स लेन पुल-हाथीदह-मोकामा-मुंगेर-भागलपुर मार्ग से होकर आवागमन करने का निर्देश दिया गया है. साथ ही जमुई जिले के बालू घाटों से होने वाले ओवरलोडेड परिवहन एवं अवैध खनन की रोकथाम के लिए सेतु के दोनों छोर पर हाइट गेज और जांच चौकी बनायी जायेगी. डीएम श्रीकांत शास्त्री ने इसके लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >