जनसंख्या स्थिरीकरण के लिए निकाली गयी जागरूकता रैली

जनसंख्या स्थिरीकरण पखवारा की सफलता के लिए जागरूकत रैली का आयोजन किया गया.

नावकोठी. जनसंख्या स्थिरीकरण पखवारा की सफलता के लिए जागरूकत रैली का आयोजन किया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ राजीव रंजन चौधरी, बीएचएम आनंद इश्वर, बीसीएम उषा कुमारी काउंसलर राजकुमार ने हरी झंडी दिखाकर पीएचसी से रवाना किया. डॉ चौधरी ने कहा कि परिवार समाज की सबसे छोटी इकाई है. परिवार जितना ही समुन्नत होगा, वह समाज उतना ही समुन्नत होगा. छोटा परिवार सुखी परिवार तभी होगा जब उसमें सदस्यों की संख्या कम होगी.छोटा परिवार होने से परिवार के सभी सदस्यों का उचित भरणपोषण, शिक्षा दीक्षा, वस्त्र, स्वास्थ्य आदि का सही तरीके से पूर्ति किया जा सकता है. परिवार को सीमित रखने के लिए परिवार नियोजन अपनाना जरूरी है. उन्होंने बताया कि 31 जुलाई तक पीएचसी में जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा का आयोजन होना है. इस पखवाड़ा का मुकम्मल लाभ उठाने के लिए जरूरतमंद महिला एवं पुरूषों का बंध्याकरण तथा नसबंदी कराने का आह्वान किया है.सभी आशा एवं एएनएम पीएचसी के पोषक क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों को इस कार्यक्रम के संबंध में जागरूक कर इसे सफल बनाने के लिए प्रेरित करेगा. मौके पर एएनएम आशा एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >