बेगूसराय में 325 कन्याओं ने उठाया कलश, जयकारों के बीच निकली भव्य शोभायात्रा

Begusarai News : खोदावंदपुर के चकयद्दु गांव में 24 घंटे के अष्टयाम यज्ञ का भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। सैकड़ों श्रद्धालु भक्तिमय माहौल में शामिल हुए।

Begusarai News : खोदावंदपुर फफौत पंचायत के चकयद्दु मालपुर गांव में बुधवार को 24 घंटे के अष्टयाम यज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुआ. अष्टयाम यज्ञ को लेकर निकाली गयी कलश शोभायात्रा में 325 कन्याओं ने कलश उठाया. गाजे-बाजे और धार्मिक जयकारों के बीच निकली शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए. कलश शोभायात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा.

ब्रह्मस्थान से शुरू हुई कलश शोभायात्रा

कलश शोभायात्रा कार्यक्रम स्थल ब्रह्मस्थान से शुरू होकर मोहना चौक होते हुए फफौत गांव स्थित बूढ़ी गंडक नदी के तट पर पहुंची. यहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में पवित्र जल भरा गया. इसके बाद श्रद्धालु फफौत, चकयद्दु और मालपुर गांव होते हुए वापस कार्यक्रम स्थल पहुंचे. यहां विधिवत कलश स्थापित कर 24 घंटे के अष्टयाम यज्ञ का शुभारंभ किया गया.

भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल

अष्टयाम यज्ञ में क्षेत्र की कई कीर्तन मंडलियां भाग ले रही हैं. लगातार 24 घंटे तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह है. श्रद्धालु बढ़-चढ़कर यज्ञ में भाग ले रहे हैं. भजन-कीर्तन और धार्मिक जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है.

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस रही तैनात

कलश शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. थानाध्यक्ष चंदन कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे. शोभायात्रा के दौरान किसी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो, इसे लेकर पुलिस लगातार सतर्क रही.

आयोजन में ग्रामीणों की रही महत्वपूर्ण भूमिका

कार्यक्रम के सफल आयोजन में सामाजिक कार्यकर्ता शिव कुमार शिव, पंचायत की मुखिया ऊषा देवी, पूर्व मुखिया किरण देवी, अनिल कुमार राय, जदयू प्रखंड अध्यक्ष नवीन कुमार उर्फ छोटू, जयदेव कुमार उर्फ सिंटू, विजयेंद्र कुमार, गुणेश्वर महतो, हृदय नारायण महतो, चंदू पासवान, उपसरपंच रतन कुमार, लक्ष्मण महतो सहित अन्य ग्रामीणों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से अष्टयाम यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है.

Also Read : बाढ़ के पानी में डूबी बेगूसराय की सड़क, मरीज को खटिया पर उठाकर ले गए ग्रामीण, देखें वीडियो


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजेश कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >