राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव में प्रस्तुति देने बेगूसराय से कोलकाता रवाना हुई आकाश गंगा रंग चौपाल की टीम

Begusarai News : बरौनी की आकाश गंगा रंग चौपाल एसोसिएशन की टीम कोलकाता में आयोजित राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव में 'आज का यथार्थ' नाटक की प्रस्तुति देने के लिए रवाना हुई है.

Begusarai News : आकाश गंगा रंग चौपाल एसोसिएशन, बरौनी की 16 सदस्यीय टीम राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव में भाग लेने के लिए शनिवार को कोलकाता रवाना हुई. एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. कुंदन कुमार ने बताया कि टीम कोलकाता के उत्तरपाड़ा, हुगली में आयोजित ‘समतात जेला नाट्य मेला 2026’ में हिस्सा लेने गई है. महोत्सव में टीम के कलाकार गणेश गौरव के निर्देशन में ‘आज का यथार्थ’ नाटक की प्रस्तुति देंगे.

‘आज का यथार्थ’ नाटक की होगी प्रस्तुति

महोत्सव में आकाश गंगा की टीम समसामयिक विषय पर आधारित ‘आज का यथार्थ’ नाटक का मंचन करेगी. नाटक का निर्देशन गणेश गौरव करेंगे. संस्था के वरिष्ठ कलाकार दिनेश दिवाना, मनीष कुमार, आनंद कुमार, बलिराम, अंकित कुमार, रोहित वर्मा, रवि वर्मा, राधे कुमार, राजू कुमार, जितेंद्र शर्मा, निखिल कुमार, अनिमेष कुमार, कविता कुमारी, रीना कुमारी और लाली कुमारी सहित अन्य कलाकार प्रस्तुति में भाग लेंगे.

इस वर्ष कोलकाता की तीसरी यात्रा

एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. कुंदन कुमार ने बताया कि आकाश गंगा की टीम की इस वर्ष कोलकाता की यह तीसरी यात्रा है. लगातार पश्चिम बंगाल के अलग-अलग हिस्सों में संस्था की टीम को नाट्य मंचन के लिए आमंत्रण मिल रहा है. इससे कलाकारों का उत्साह भी बढ़ रहा है.

समसामयिक नाटकों को मिल रही सराहना

अध्यक्ष ने कहा कि आकाश गंगा रंग चौपाल एसोसिएशन की ओर से समसामयिक मुद्दों को लेकर प्रस्तुत किए जा रहे नाटकों को दर्शकों की ओर से काफी सराहा जा रहा है. उन्होंने कहा कि सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों को रंगमंच के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने का प्रयास लगातार जारी है. पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों से मिल रहे आमंत्रण संस्था के कलाकारों के लिए उत्साहवर्धक हैं.

Also Read : नवादा में आईटीआई मोड़ के पास ट्रक ने बीएड छात्रा को कुचला, मौके पर मौत; नो-इंट्री के बावजूद भारी वाहनों की आवाजाही


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bipin kumar raj

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >