बेगूसराय में गंगा का जलस्तर बढ़ने से बलिया में बढ़ी बाढ़ की चिंता, चेचियाही ढाब में की गयी बैरिकेडिंग

Begusarai News : गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए बलिया प्रशासन ने बाढ़ से निपटने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. प्रभावित इलाकों में आवागमन को लेकर प्रशासन अलर्ट है.

Begusarai News : गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि और संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए बलिया प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है. शनिवार को प्रशासन की ओर से लखमिनियां-मसुदनपुर पथ स्थित चेचियाही ढाब मुरला पुलिया के समीप बांस-बल्ले से बैरिकेडिंग की गयी. इसका उद्देश्य पुल पर बाढ़ का पानी चढ़ने की स्थिति में आवागमन को नियंत्रित करते हुए लोगों की आवाजाही सुरक्षित बनाए रखना है.

पुलिया पर पानी चढ़ने से कई गांवों का आवागमन होता है प्रभावित

बताया जाता है कि चेचियाही ढाब की पुलिया पर बाढ़ का पानी चढ़ जाने के बाद बलिया क्षेत्र की बड़ी आबादी का आवागमन प्रभावित हो जाता है. इससे मसुदनपुर, शाहपुर, शिवनगर, भवानंदपुर, मीरअलीपुर सहित मुंगेर जिले के कई गांवों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. प्रशासन की ओर से एहतियाती कदम उठाए जाने से ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद है.

Also Read : बेगूसराय के नावकोठी आंगनबाड़ी केंद्रों पर 25 दिनों का टेक होम राशन वितरित

निचले इलाकों में फैलने लगा बाढ़ का पानी

इधर, गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण निचले इलाकों में बाढ़ का पानी फैलने लगा है. शादीपुर गांव स्थित मध्य विद्यालय के समीप सड़क पर भी बाढ़ का पानी फैल गया है. इससे स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को परेशानी हो रही है. ग्रामीणों ने प्रशासन से जलजमाव वाले क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और आवागमन सुचारु रखने के लिए आवश्यक व्यवस्था करने की मांग की है.

एक-दो दिनों में और बढ़ सकती है परेशानी

ग्रामीणों के अनुसार, यदि गंगा के जलस्तर में इसी तरह वृद्धि जारी रही तो आने वाले एक-दो दिनों में अधिकांश निचले इलाकों में बाढ़ का पानी फैल सकता है. इसके साथ ही कई प्रमुख सड़कों पर भी पानी चढ़ने की आशंका है. ऐसे में प्रशासन की ओर से जलस्तर और प्रभावित इलाकों की लगातार निगरानी की जा रही है.

Also Read : सूखे नशे के खिलाफ चेरियाबरियारपुर में जागरूकता रैली, युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कृष्ण कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >