जनहित के कार्यों में लापरवाही की शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई : डीएम

जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने प्रशासन चले गांव की ओर कार्यक्रम के तहत बुधवार को डंडारी प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों के साथ संवाद स्थापित किया.

डंडारी. जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने प्रशासन चले गांव की ओर कार्यक्रम के तहत बुधवार को डंडारी प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों के साथ संवाद स्थापित किया. इस दौरान डीएम ने सर्वप्रथम जिला एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ विभिन्न विभागों की समीक्षा की. समीक्षा के दौरान स्वास्थ्य विभाग के तहत किराये पर चल रहे स्वास्थ्य उपकेंद्रों को अपना भवन सुनिश्चित कराने, उर्वरक विक्री करने वाले दुकानदारों की नियमित निगरानी करने ताकि किसानों को उचित मूल्य पर उर्वरक मिलने में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हो, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्रों के त्वरित निष्पादन करने, दाखिल खारिज, भूमि मापी के साथ साथ जमीन संबंधित लंबित मामले का अविलंब निष्पादन करने, सभी कार्यालयों में ससमय अधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. जिलाधिकारी ने कहा कि जनहित के कार्यों में लापरवाही की शिकायत मिलेगी तो कार्रवाई की जायेगी.

डीएम ने जनप्रतिनिधियों व लोगों की सुनीं समस्याएं

डीएम ने जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याएं गौर से सुनी. इस दौरान मनरेगा से लंबित कार्यों को अविलंब पूरा कराने, मुख्यमंत्री के द्वारा शिलान्यास किये गये सभी सड़कों का निर्माण कार्य अविलंब पूरा कराने, पचरुखी मध्य विद्यालय को उच्च विद्यालय में एवं प्राथमिक विद्यालय प्रतारपुर को मध्य विद्यालय में उत्क्रमित करने, गर्मी के समय में विद्युत आपूर्ति निर्बाध गति से सुनिश्चित कराने, किसानों की सुविधा के लिए अतिरिक्त विद्युत फिडर का निर्माण कराने की मांग की गयी. प्रखंड प्रमुख तनवीर अहमद ने प्रखंड में लिपिकों की संख्या बढ़ाने की भी मांग की. जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने सभी की समस्याओं को ध्यान से सुना एवं उसके समाधान करने का निर्देश अधिकारियों को दिया. जिलाधिकारी ने बारी-बारी से आम नागरिकों के आवेदनों पर सुनवाई करते हुए विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

संवाद कार्यक्रम में जिले के आलाधिकारी रहे मौजूद

संवाद कार्यक्रम में एसडीओ तरणिजा, डीसीएलआर तारकेश्वर साह, सिविल सर्जन डाॅ. अशोक कुमार, बीडीओ सह प्रभारी बीइओ राजेश कुमार, सीओ अनिल कुमार, डीपीआरओ पूजा प्रीतम, बीपीआरओ रोहित विक्रांत, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनमोहन सिंह, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रणेश कुमार, बीएओ परितोष कुमार, बीसीओ नवलेश कुमार, सहायक विद्युत अभियंता उमाशंकर कुमार, विद्युत जेई मोनू कुमार आदि उपस्थित थे. वहीं जनप्रतिनिधियों में जिला परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान, मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष मो.अहसन, प्रखंड प्रमुख तनवीर अहमद, उपप्रमुख कैलाश यादव, मुखिया आदित्यराज वर्मा, अमरजीत सहनी, अवनीश कुमार, इंद्रदेव राय, कल्याणी देवी, संजू देवी, विभा कुमारी, पंसस शनिचर रजक, पारस साह, अभिषेक कुमार, अनीता देवी, प्रतिनिधि संजय यादव आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >