हत्या मामले में वर्षों से फरार 10 हजार का इनामी आरोपित गिरफ्तार

हत्या मामले में वर्षों से फरार चल रहे 10 हजार का इनामी अभियुक्त खगड़िया जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चम्मन टोल निवासी सहदेव यादव के पुत्र तृण यादव पुलिस के हत्थे चढ़ गया.

साहेबपुरकमाल. हत्या मामले में वर्षों से फरार चल रहे 10 हजार का इनामी अभियुक्त खगड़िया जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चम्मन टोल निवासी सहदेव यादव के पुत्र तृण यादव पुलिस के हत्थे चढ़ गया. थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस ने उसे समस्तीपुर जिले के विथान से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. इसकी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी सिंटू कुमार ने बताया कि नाव पर सवार ग्रामीण को गोली मारकर हत्या के मामले में तरुण यादव 2013 से ही फरार चल रहा था. इसकी गिरफ्तारी को लेकर कई बार छापेमारी की गयी, लेकिन इसकी गिरफ्तारी नहीं हुई. लंबे समय तक फरार रहने पर उस पर 10 हजार का इनाम भी घोषित किया गया. इसी बीच गुप्त सूचना मिली कि वह समस्तीपुर जिला के विथान में अपनी बहन के घर छिपा है. सूचना के आधार पर रविवार को पुलिस टीम ने विथान में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >