वज्रपात से जख्मी महिला की इलाज के दौरान हुई मौत

थाना क्षेत्र अंतर्गत मानोपुर गांव में बीते दिनों बज्रपात से हुई गंभीर रूप से जख्मी महिला ने शुक्रवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

भगवानपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गत मानोपुर गांव में बीते दिनों बज्रपात से हुई गंभीर रूप से जख्मी महिला ने शुक्रवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. इसकी सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. वहीं शव गांव पहुंचते ही ग्रामीणों की भीड़ उमड़ गई. बताते चलें कि बुधवार को मानोपुर गांव में वज्रपात से मानोपुर निवासी रमेश साह की करीब 40 वर्षीय पत्नी संजू देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी. जिसका इलाज बेगूसराय किसी अस्पताल में चल रहा था. इलाज के दौरान संजू देवी ने जिंदगी का जंग हार कर मौत के आगोश में चली गई.

भगवानपुर थाना क्षेत्र के मानोपुर गांव में हुई थी घटना

मृतक को एक पुत्र रूपेश कुमार साह सहित तीन विवाहित पुत्री है. बताया जाता है कि मृतक के पति रमेश साह दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है. वो अपने पत्नी की मौत की खबर सुनते ही हताश हो गया. वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही मुखिया प्रतिनिधि राहुल कुमार, उपमुखिया नीरज कुमार, ग्रामीण मंटुन राय आदि ने ऊक्त घटना पर शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता देने की मांग प्रसाशन से किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >