बीहट में बिहार सीनियर महिला कबड्डी खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर शुरू

हैदराबाद में आगामी 27 से 30 जनवरी 2026 तक आयोजित 72वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने वाली बिहार टीम के संभावित खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर संस्कार भवन बीहट में शुरू किया गया.

बीहट. हैदराबाद में आगामी 27 से 30 जनवरी 2026 तक आयोजित 72वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने वाली बिहार टीम के संभावित खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर संस्कार भवन बीहट में शुरू किया गया. बेगूसराय जिला कबड्डी संघ सचिव सरोज कुमार ने बताया कि शेखपुरा में आयोजित 51वीं बिहार राज्य सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता में बेगूसराय की महिला टीम विजेता बनकर बेगूसराय का नाम राज्य में रौशन किया.इस प्रतियोगिता के बाद राष्ट्रीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता हैदराबाद में आयोजित की जा रही है. प्रशिक्षण शिविर में हरियाणा के एनएसआई कोच ज्योति कुमारी के द्वारा प्रशिक्षण शिविर में चयनित खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. 24 जनवरी को प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद बिहार सीनियर महिला कबड्डी टीम की घोषणा की जाएगी.प्रशिक्षण शिविर में रिया कुमारी,अनुप्रिया कुमारी,मुस्कान, कोमल,अंजलि,आरती कुमारी (बेगूसराय),नैंसी प्रियालक्ष्मी कुमारी,कोमल कुमारी, काजल कुमारी, शमां परवीन (पटना), सुंदर कुमारी,पुष्कर्णी कुमारी (सीतामढ़ी),इंदु कुमारी,स्वीटी राज (नवादा),नंदनी कुमारी,नीतू कुमारी (कटिहार),गुनगुन चौहान (पूर्णिया),अमीषा कुमारी,निशु कुमारी(सीवान) चंदा कुमारी (भोजपुर) के खिलाड़ी शामिल हैं.इस मौके पर बेगूसराय जिला कबड्डी संघ उपाध्यक्ष सुनील कुमार,राजकुमार सिंह राजू,चैयरमेन श्याम नंदन सिंह पन्नालाल,डा सोनू शंकर,सचिव सरोज कुमार,उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार,आकाश गंगा रंग चौपाल एसोसिएशन सचिव गणेश गौरव,चंद्रप्रकाश सिंह उर्फ लालबाबू,नंदन कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और खेल मैदान की पूजा के बाद नारियल फोड़कर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >