हनुमान मंदिर के तृतीय स्थापना दिवस पर जागरण कार्यक्रम का आयोजन

प्रखंड मुख्यालय के आदर्श नगर स्थित सार्वजनिक हनुमान मंदिर के तृतीय स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

नावकोठी. प्रखंड मुख्यालय के आदर्श नगर स्थित सार्वजनिक हनुमान मंदिर के तृतीय स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना एवं “जय राम” की सुमधुर प्रस्तुति से हुई.जिसके बाद पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया.भक्ति गीतों की मधुर धुन पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे. जागरण में गायिका माही ने “हे कालरात्रि हे कल्याणी”, “तेरा जोड़ धरा पर कोई नहीं”, “मेरी मां के बराबर कोई नहीं”,,“हे दुखभंजन, मारुति नंदन”, “राम आएंगे तो अंगना बुहारेंगे” जैसे लोकप्रिय भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया.वहीं “हे गणेश की मम्मी तनी पाव भर भांग पिया दे” भजन पर श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखने को मिला. कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया राष्ट्रपति कुमार ने की. मौके पर जिला परिषद सदस्य किरण देवी, पंचायत समिति सदस्या अनिता देवी, उपमुखिया विजय सहनी, राजा विकास, संतोष कुमार जयसवाल, श्रवण कुमार सहित आयोजक डॉ. प्रशांत कुमार मौजूद रहे.इसके अलावा पारले जी, धीरज कुमार, रोहित कुमार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >