दो जीविका समूहों के बीच तीन लाख के ऋण का हुआ वितरण

सरकार के द्वारा महिलाओं को सशक्त करने के विभिन्न तरह की योजनाएं चल रही है. जिसमें आत्मनिर्भरता के लिए जीविका एक महत्वपूर्ण योजना में शामिल है.

बलिया. सरकार के द्वारा महिलाओं को सशक्त करने के विभिन्न तरह की योजनाएं चल रही है. जिसमें आत्मनिर्भरता के लिए जीविका एक महत्वपूर्ण योजना में शामिल है. इसी के तहत दी बेगूसराय सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक बलिया शाखा के द्वारा बुधवार को गुंजन जीविका स्वयं सहायता समूह एवं भवानी जीविका स्वयं सहायता समूह के बीच ऋण का वितरण किया गया. ऋण के रूप में दोनों समूहों को एक लाख पचास हजार रूपये का ऋण दिया गया. इस संबंध में द बेगूसराय सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक बलिया के शाखा प्रबंधक मिथलेश तिवारी ने बताया कि आज जीविका समूह को बेगूसराय सहकारिता बैक बलिया शाखा से ऋण देने की शुरुआत की गयी है. आनेवाले दिनों में सहकारिता बैंक बेगूसराय के सभी शाखा जीविका समूह को ऋण प्रदान करेगी. इस अवसर पर डीडीएम नाबार्ड आभा कुमारी, बीपीएम राजीव कुमार रंजन, शाखा प्रबंधक मिथिलेश कुमार तिवारी, सहकारिता पदाधिकारी सुबोध कुमार, रितेश रंजन, सहकारिता बैक बलिया शाखा के सहायक प्रबंधक पीयूष कुमार, मुकेश कुमार, व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह, परमानंदपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष आनंदी महतो, मनोज कुमार यादव मौजुद थे. बताया जाता है कि इससे पूर्व सहकारिता बैंक के द्वारा जीविका समूह को ऋण नहीं दिया जाता था. सहकारिता बैंक बलिया से जीविका समूह को ऋण देने की शुरुआत आज से ही की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >