बलिया में महारुद्र यज्ञ को लेकर निकाली गयी कलश शोभायात्रा

प्रखंड क्षेत्र के परमानंदपुर पंचायत अंतर्गत हुसैना दियारा में आयोजित रुद्र महायज्ञ को लेकर सोमवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी.

बलिया. प्रखंड क्षेत्र के परमानंदपुर पंचायत अंतर्गत हुसैना दियारा में आयोजित रुद्र महायज्ञ को लेकर सोमवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. शोभा यात्रा की शुरुआत हुसैना दियारा स्थित भगवती स्थान से हुई. जहां 351 कन्याओं ने गंगाजल भरकर पूरे क्षेत्र में भ्रमण किया. यात्रा हुसैना दियारा से निकलकर कस्बा, लाल दियारा, सोनबरसा, जगदीशपुर, मिर्जापुर, सोनदीपी, कमालपुर, हसनपुर और किशनपुर होते हुये पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंची. पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और वातावरण भक्तिमय बना रहा. शोभा यात्रा में ढोल, नगाड़े, घोड़े आदि शामिल थे. यज्ञ समिति के अध्यक्ष दशरथ प्रसाद महतो उर्फ नेताजी ने बताया कि पंचायत वासियों के सहयोग से 4 से 15 मई तक रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. इस दौरान अयोध्या से पधारे कथावाचक मानस मंदाकिनी सरयू रामायणी द्वारा प्रतिदिन राम कथा का वाचन किया जा रहा है. मंगलवार को यज्ञ के पहले दिन कथा सुनने के लिये बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. महायज्ञ परिसर में रामलीला, मीना बाजार, झूला सहित विभिन्न प्रकार की दुकानें भी सजी हैं. जिससे मेले का आकर्षण बढ़ गया है. मेला संयोजक अध्यक्ष जयप्रकाश पटेल, पूर्व सरपंच उपाध्यक्ष रुद्र नारायण महतो, कोषाध्यक्ष राजीव पदर, सचिव रंजीत महतो सहित कई सदस्यों का सक्रिय योगदान रहा. इसके अलावे मुखिया प्रियंका देवी, उमेश प्रसाद मेहता, प्रमोद भगत, छोटे लाल कुमार, हीरालाल, अर्जुन महतो, आनंदी महतो, चिंटू ठेकेदार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं युवाओं का सहयोग मिल रहा है. समिति ने सभी श्रद्धालुओं से महायज्ञ में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >