दानवीर भामाशाह की जयंती पर निकाली गयी शोभायात्रा

जिला तैलिक साहू सभा ने डाॅ राजेश कुमार की अध्यक्षता में वीर शिरोमणि राष्ट्र भक्त दानवीर भामाशाह जयंती समारोह सह शोभायात्रा का आयोजन किया.

बेगूसराय. जिला तैलिक साहू सभा ने डाॅ राजेश कुमार की अध्यक्षता में वीर शिरोमणि राष्ट्र भक्त दानवीर भामाशाह जयंती समारोह सह शोभायात्रा का आयोजन किया. शोभायात्रा हर-हर महादेव चौक से निकलकर कर्पूरी चौक से भामाशाह नगर चट्टी रोड स्थित भामाशाह की आदमकद प्रतिमा स्थल पर पहुंचा. लोगों ने भामाशाह के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इसके बाद शोभायात्रा कार्यक्रम स्थल दिनकर कला भवन पहुंचा. कार्यक्रम का उद्घाटन महिषी के विधायक गुंजेश्वर साह,तैलिक साहू सभा के जिला अध्यक्ष डाॅ राजेश कुमार,जिला महामंत्री लक्ष्मी साह, कोषाध्यक्ष राजा मनोज, राजेंद्र कुमार राजा, भामाशाह विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष नरेश साव,मुकेशनंदन, शिवनारायण साह, मायाराम साह,महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सह विशेष लोक अभियोजक कुमारी मनीषा आदि ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

दिनकर कला भवन में मनायी गयी जयंती

सभी अतिथियों ने भामाशाह के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम को शुरु किया.इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि तैली समाज भामाशाह के वंशज हैं,आपके सहयोग के विना कोई नहीं चल सकता.हमारा समाज इतिहास के हर कालखंड में समय समय पर महत्वपूर्ण व ऐतिहासिक भूमिका निभाया. चाहे बौद्धधर्म का कालखंड रहा हो अथवा मुगलकाल की बात हो.मुगलकाल में तो राष्ट्रभक्त दानवीर ने तो अपना सबकुछ न्यौछावर कर दिया था.इसका परिणाम हुआ कि हमारे समाज को राजनीतिक रुप से पीछे धकेल दी गयी.उन्होंने कहा तेली समाज से कहा कि बांटोगे तो कमजोर बनोगे.जब तक हम जुड़ेंगे नहीं तब तक मजबूत नहीं हो सकते हैं. जिलाध्यक्ष डाॅ राजेश कुमार ने कहा यदि हमारे समाज से किन्हीं को राजनीतिक दावेदारी दिखाने का मौका मिलता है तो उन्हें भी हमारा भरपूर सहयोग मिलेगा.मौके पर वक्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और एकता पर बल दिया.वक्ताओं ने भामाशाह के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से चर्चा किया.इस अवसर पर अतिथि विधायक गुंजेश्वर साह के द्वारा समाजिक क्रियाकलाप में जिले में विशिष्ठ योगदान देने वाले तेली समाज के वरिष्ठ जनों को तेली गौरव सम्मान से सम्मानित भी किया.मौके पर डाॅ हजारी प्रसाद, जयप्रकाश साह,सूरज साह,शिवजी आर्य,दुर्गेश नंदन, शिवनारायण साह, संगठन के मुख्य चुनाव आयुक्त शिवनारायण साहू,प्रधानाध्यापक अनिता साह सहित दर्जनों लोगों को सम्मानित किया गया.इस अवसर पर उपाध्यक्ष लक्ष्मी साहू, रामप्रताप साह, नारायण साह, संगठन मंत्री राजीव कुमार समेत अन्य लोगों ने भी संबोधित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >