ट्रक से टक्कर के बाद सड़क पर गिरे बाइक सवार जीजा-साला, दूसरे ट्रक ने साले को कुचला, मौत

थाना क्षेत्र के गढ्पुरा-मंझौल मुख्य पथ पर रक्सी चौक के समीप गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि उसका जीजा गंभीर रूप से घायल हो गया.

गढ़पुरा. थाना क्षेत्र के गढ्पुरा-मंझौल मुख्य पथ पर रक्सी चौक के समीप गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि उसका जीजा गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान हसनपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर निवासी रामरतन पासवान के 20 वर्षीय पुत्र संजीव कुमार पासवान के रूप में की गयी है. वहीं घायल युवक मृतक का जीजा, महद्दीपुर निवासी जगदीश पासवान के पुत्र रामबिलास पासवान है. घटना के संबंध में बताया गया कि संजीव कुमार अपने बहनोई रामबिलास पासवान के साथ सकड़ा गांव स्थित अपने ननिहाल से घर लौट रहा था. इसी दौरान रक्सी चौक स्थित मछली दुकान के पास सड़क किनारे झुके जलेबी के पेड़ के कारण गन्ना लदे एक ट्रक को दाहिनी ओर काटना पड़ा. उसी समय बाइक सवार युवक बाईं ओर से निकलने का प्रयास कर रहा था. इसी क्रम में बाइक ट्रक से टकरा गयी और संजीव सड़क पर गिर पड़ा. बताया जाता है कि पीछे से आ रहे दूसरे गन्ना लदे ट्रक ने पहले बाइक को रौंद दिया. लोगों द्वारा शोर मचाकर ट्रक रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने ध्यान नहीं दिया और ट्रक का पिछला चक्का युवक के सिर पर चढ़ गया, जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गयी. घटना में जीजा रामबिलास पासवान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, गढ़पुरा लाया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया गया. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने गढ़पुरा-मंझौल मुख्य पथ को पूरी तरह जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे. सड़क जाम कई घंटों तक रहा, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. सूचना मिलते ही गढ़पुरा थानाध्यक्ष राहुल कुमार, अपर थानाध्यक्ष किशन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक रामशंकर यादव समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और लोगों को समझाने का प्रयास किया. बाद में बखरी डीएसपी कुंदन कुमार के मौके पर पहुंचने के बाद ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शव को कब्जे में लिया गया और पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेजा गया. पुलिस ने घटना में शामिल गन्ना लदे ट्रक को जब्त कर लिया है. बताया गया कि मृतक संजीव कुमार दो भाइयों में सबसे बड़ा था और वही परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था. उसकी असामयिक मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. इधर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि मृतक के परिवार के द्वारा जिस तरह का आवेदन दिया जायेगा तो कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >