98 रसोइया व सहायकों को दो पालियों में दिया गया प्रशिक्षण

प्रखंड क्षेत्र के रानी एक पंचायत स्थित आदर्श मध्य विद्यालय नारेपुर के सभागार में शिक्षा विभाग के आदेश पर बुधवार को तीसरे दिन रसोइया एवं सहायकों का एक दिवसीय क्षमता संवर्द्धन प्रशिक्षण तीसरे दिन भी जारी रहा.

बछवाड़ा. प्रखंड क्षेत्र के रानी एक पंचायत स्थित आदर्श मध्य विद्यालय नारेपुर के सभागार में शिक्षा विभाग के आदेश पर बुधवार को तीसरे दिन रसोइया एवं सहायकों का एक दिवसीय क्षमता संवर्द्धन प्रशिक्षण तीसरे दिन भी जारी रहा. प्रशिक्षण को लेकर भगवान प्रखंड के एमडीएम प्रभारी मो दाउद ने बताया कि सभी रसोईया व सहायक को एक दिवसीय प्रशिक्षण दो पाली में दिया जा रहा है, दोनों पाली में कुल 98 रसोइया व सहायक को प्रशिक्षण दिया गया. उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान रसोइयों को बताया कि भोजन बनाने से पूर्व आप अपने हाथों को साबुन या हैंडवास से अच्छी तरह साफ कर लें. अपने बालों को अच्छे ढंग से ढक लें की भोजन में बाल ना गिर जाय, रसोई घर,भंडार घर की साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाय, भोजन तैयार हो जाने पर उसे खुला नहीं रखे अच्छे तरीके से ढक कर रखें.उन्होंने कहा कि भोजन परोसने से पूर्व सभी सामग्री को अच्छे तरीके से निरीक्षण कर लें की किसी भी प्रकार की वस्तु या जहरीले कीड़े मकोड़े ना हो अगर किसी भी प्रकार का पदार्थ भोजन में हो जिससे बच्चों के स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता हो तो उस भोजन को नहीं परोसे.भोजन परोसने से पूर्व रसोईया एवं शिक्षक भोजन को पहले चख लिया करें.भोजन के दौरान छात्र, छात्राओं को मैट पर कतारबद्ध तरीके से बिठाकर भोजन कराने समेत अन्य निर्देश दिए. साथ ही पंजी संधारित करने का कार्य अवश्य करें. मौके पर बछवाड़ा प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी निर्मला कुमारी,एमडीएम बीआरपी विक्रम कुमार समेत रसोइया मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >