70वीं BPSC में बेगूसराय के गौरव ने पहले प्रयास में रचा इतिहास, बने असिस्टेंट कमिश्नर; मुस्कान बनीं APO

70th BPSC Result: बेगूसराय के बखरी की मुस्कान कुमारी असिस्टेंट प्लानिंग ऑफिसर और गौरव केसरी वाणिज्य कर विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर चयनित हुए हैं.

बेगूसराय से विकाश मिश्रा की रिपोर्ट
70th BPSC Result:
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के फाइनल रिजल्ट में बेगूसराय जिले के बखरी की दो प्रतिभाओं ने शानदार सफलता हासिल की है. इस बड़ी उपलब्धि से पूरे नगर और क्षेत्र में खुशी का माहौल है. सामाजिक, शैक्षणिक और व्यापारिक क्षेत्र के लोगों ने दोनों सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए इसे युवाओं के लिए प्रेरणा बताया है.

मुस्कान कुमारी का असिस्टेंट प्लानिंग ऑफिसर के पद पर हुआ चयन

बखरी के प्रसिद्ध स्वर्ण व्यवसायी कन्हैयालाल साह की बहु और किशन साह की पत्नी मुस्कान कुमारी ने इस परीक्षा में सफलता पाई है. मुस्कान कुमारी का चयन असिस्टेंट प्लानिंग ऑफिसर (सहायक योजना पदाधिकारी) के पद पर हुआ है. उनकी इस कामयाबी पर उनके परिवार, शुभचिंतकों और पूरे नगरवासियों ने खुशी जताई है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

Also Read: 70वीं BPSC परीक्षा पास कर गया जी के प्रशांत कुमार बने BDO, गांव से निकलकर मेहनत के दम पर हासिल की सफलता

पहले ही प्रयास में 21 वर्ष के गौरव केसरी बने असिस्टेंट कमिश्नर

वहीं, बखरी के ही रहने वाले शिक्षक, साहित्यकार और लेखक मुकेश केसरी के पुत्र गौरव केसरी ने भी 70वीं बीपीएससी परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है. गौरव ने पूरे राज्य में 359वां रैंक हासिल किया है. उनकी नियुक्ति वाणिज्य कर विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर (सहायक आयुक्त) के पद पर हुई है.

Also Read: गया जी के रागिब बनेंगे SDM, प्रशांत बने BDO, सद्दाम हुसैन का DSP पद पर चयन

Begusarai News: मर्चेंट नेवी में दी थी सेवा

गौरव ने अपने पहले ही प्रयास (फर्स्ट अटेम्प्ट) में यह बड़ी सफलता हासिल कर अपनी प्रतिभा और मेहनत को साबित किया है. वे बचपन से ही पढ़ने में तेज और अनुशासित छात्र रहे हैं. मात्र 21 वर्ष की उम्र में उन्होंने मर्चेंट नेवी में अपनी सेवा दी थी और बाद में वे हाई कोर्ट से भी जुड़े रहे. उनके दादा स्वर्गीय गौरीशंकर केसरी क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित प्रधानाध्यापक थे, जिनकी शैक्षणिक विरासत को गौरव ने इस बड़ी सफलता के जरिए आगे बढ़ाया है.

Also Read: बेगूसराय के दो बेटों ने BPSC में रचा इतिहास: ग्रुप-डी में काम करने वाले राजू बने DSP, होमगार्ड के बेटे विश्वजीत बने SDM

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >