बेगूसराय: मंसूरचक में पुलिस का एक्शन, घर से 67.5 लीटर विदेशी शराब बरामद; तस्कर गिरफ्तार

बिहार के मंसूरचक में पुलिस ने छापेमारी कर 67.5 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Mansurchak Foreign Liquor Seized Begusarai : बेगूसराय जिले में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के अभियान के तहत मंसूरचक थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 67.5 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. छापेमारी के दौरान एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया, जिसके खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

Begusarai News : गुप्त सूचना पर घर में हुई छापेमारी

पुलिस को सूचना मिली थी कि मंसूरचक थाना क्षेत्र के गोविंदपुर कोठी वार्ड संख्या-2 निवासी मनोज पासवान (पिता- बोधन पासवान) ने अपने घर में बड़ी मात्रा में विदेशी शराब छिपाकर रखी है. सूचना का सत्यापन करने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके घर पर छापेमारी की.

कमरे से मिली 67.5 लीटर विदेशी शराब

तलाशी के दौरान घर परिसर में बने एक कमरे से कुल 67.5 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई. पुलिस ने मौके से मनोज पासवान को गिरफ्तार कर लिया और जब्त शराब को कब्जे में लेकर थाना पहुंचाया, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई.

शराब तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

थानाध्यक्ष गोविंद कुमार पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किन क्षेत्रों में सप्लाई किया जाना था. मामले में तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है.

अवैध कारोबारियों पर जारी रहेगा अभियान

मंसूरचक पुलिस ने कहा कि जिले में शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन कराया जाएगा और अवैध शराब के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि अवैध शराब से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: पंकज झा

Published by: Vivek Singh

पंकज झा प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >