जॉब कैंप में 67 अभ्यर्थियों ने लिया भाग, 30 का हुआ चयन

युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग अंतर्गत जिला नियोजनालय बेगूसराय द्वारा गवर्नमेंट आईटीआई परिसर में एक दिवसीय जॉब कैंप का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया.

बेगूसराय. युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग अंतर्गत जिला नियोजनालय बेगूसराय द्वारा गवर्नमेंट आईटीआई परिसर में एक दिवसीय जॉब कैंप का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया. इस जॉब कैंप में निजी कंपनी भीआइएसपीएल के माध्यम से सुजुकी मोटर के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया गया. कंपनी के प्रतिनिधि गुलशन कुमार द्वारा कैंप में उपस्थित अभ्यर्थियों को कंपनी में कार्य से संबंधित वेतन एवं भत्ते, कार्यस्थल, कार्य प्रकृति तथा अन्य आवश्यक जानकारी विस्तृत रूप से प्रदान की गई. कंपनी द्वारा उपलब्ध कराए गए 250 रिक्तियों के विरुद्ध कुल 67 अभ्यर्थियों ने भाग लिया. जिनमें से साक्षात्कार के उपरांत 30 अभ्यर्थियों का स्थल पर ही चयन किया गया. इस अवसर पर जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेष ने उपस्थित बेरोजगार युवाओं को कैरियर एवं रोजगार से संबंधित मार्गदर्शन प्रदान किया. उन्होंने बताया कि नियोजनालय द्वारा जिले के रोजगार इच्छुक अभ्यर्थियों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रत्येक माह जॉब कैंप का आयोजन किया जाता है. जिसमें बिहार एवं अन्य राज्यों के निजी क्षेत्र के नियोजकों को आमंत्रित किया जाता है. उन्होंने यह भी बताया कि जिले के वैसे अभ्यर्थी जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं. वे नियोजनालय में संचालित पुस्तकालय की निःशुल्क सुविधा का लाभ उठा सकते हैं. नेशनल करियर सर्विस द्वारा प्रदान की जाने वाली निःशुल्क सेवाओं एवं इसके उपयोग के संबंध में कनीय सांख्यिकी सहायक राहुल कुमार एवं यंग प्रोफेशनल पंकज कुमार द्वारा विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई. इस अवसर पर आईटीआई प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर सुजीत कुमार, जिला कौशल प्रबंधक प्रेम प्रकाश एवं विंध्याचल कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >