पति ने पत्नी को जला कर किया घायल

वीरपुर. थाना क्षेत्र की वीरपुर पश्चिमी पंचायत में घरेलू विवाद में नशे में धूत एक पति ने अपनी ही पत्नी को जला कर गंभीर रू प से घायल कर दिया. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वीरपुर निवासी भोला सिंह को अपनी पत्नी से चार-पांच दिनों से विवाद चल रहा था. इसी क्रम में वह […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | June 18, 2015 8:04 PM

वीरपुर. थाना क्षेत्र की वीरपुर पश्चिमी पंचायत में घरेलू विवाद में नशे में धूत एक पति ने अपनी ही पत्नी को जला कर गंभीर रू प से घायल कर दिया. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वीरपुर निवासी भोला सिंह को अपनी पत्नी से चार-पांच दिनों से विवाद चल रहा था. इसी क्रम में वह नशे में घर आया और जल रही लैंप उसके शरीर पर फेंक दिया, जिसमें वह गंभीर रू प से घायल हो गयी. घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भरती कराया गया है.