मंदिर में पूजा करने आयी महिला के पर्स से 46 हजार 500 रुपये की चोरी

जिला मुख्यालय के काली स्थान में पूजा करने आई एक महिला के पर्स से महिला चोर ने 46 हजार 500 रुपए की चोरी कर ली.

बेगूसराय. जिले के मंदिर में भी अब लोग सुरक्षित नहीं है. आज जिला मुख्यालय के काली स्थान में पूजा करने आई एक महिला के पर्स से महिला चोर ने 46 हजार 500 रुपए की चोरी कर ली. हालांकि काली मंदिर में महिला से चोरी की पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है. सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट देखा जा सकता है कि एक महिला काली मंदिर के अंदर पूजा करने पहुंची है, जहां वह पुजारी को प्रसाद दे रही है. इसी दौरान पीली साड़ी पहने एक महिला पीछे से पूजा कर रही महिला के नजदीक आ गई और उसके पर्स का चैन खोलकर उसमें रखा रुपया निकल लिया.

महिला चोर ने घटना को दिया अंजाम

इस संबंध में समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर थाना क्षेत्र स्थित सांखमोहन निवासी नीरज कुमार की पत्नी सुमन कुमारी ने बताया कि वह पति के साथ बच्चे को डॉक्टर से दिखाने के लिए बेगूसराय आई थी. डॉक्टर के यहां नंबर लगाई तो दो घंटा लेट था. जिसके कारण वह काली मंदिर में पूजा करने पहुंची. वह मंदिर के अंदर पूजा करने गई थी, तभी महिला चोर ने उसके पर्स से चोरी कर ली. पूजा करके बाहर निकलने के दौरान उसने अपने पर्स का चैन खुला देखा, चेक किया तो उससे रुपया गायब था. सूचना मिलते ही मंदिर प्रबंधन ने जब सीसीटीवी की जांच की तो सीसीटीवी में पूरी घटना सामने आई है. इसके बाद नगर थाना में लिखित शिकायत की गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >