चार दिनों में बनाये गये 43 हजार 392 आयुष्मान कार्ड

शहर के जीडी कॉलेज एवं गांधी स्टेडियम समेत जिले भर में सोमवार से आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कैंप का आयोजन शुरू है.

बेगूसराय. शहर के जीडी कॉलेज एवं गांधी स्टेडियम समेत जिले भर में सोमवार से आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कैंप का आयोजन शुरू है. समूचे जिले भर में इन चार दिनों में 43 हजार 392 आयुष्मान कार्ड बनाया गया. सदर प्रखंड, तेघड़ा, साहेबपुरकमाल, बरौनी, बछवाड़ा, बलिया समेत सभी 18 प्रखंडों में आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कार्ड बनाया जा रहा है. इस संबंध में सिविल सर्जन ने बताया कि आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कार्ड सभी पंचायत भवन, स्वास्थ उपकेंद्र, पीडीएस शॉप, पैक्स, वसुधा केंद्र में पात्र लाभार्थियों का बनाया जा रहा है. इसके अतिरिक्त आशा, जीविका दीदी एवं विकास मित्र के द्वारा भी आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य चल रहा है. वहीं आयुष्मान कार्ड सभी राशन दुकान(पीडीएस) आशा, आंगनवाड़ी केंद्रों पर भी बनाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >