Begusarai News : बिहार राज्य जूनियर बालक वर्ग कबड्डी चैंपियनशिप में भाग लेने वाली बेगूसराय जिला टीम के गठन के लिए बुधवार को बीहट स्थित संस्कार भवन में चयन ट्रायल आयोजित किया गया. ट्रायल के बाद 16 खिलाड़ियों का चयन प्रशिक्षण शिविर के लिए किया गया.
गुरुवार से शुरू होगा प्रशिक्षण शिविर
जिला कबड्डी संघ के अनुसार चयनित सभी खिलाड़ी गुरुवार से महात्मा गांधी उच्च विद्यालय, बीहट में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे. खिलाड़ियों को सीनियर राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी सचिन कुमार के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए बेहतर तैयारी कर सकें.
इन खिलाड़ियों का हुआ चयन
प्रशिक्षण शिविर के लिए शुभम कुमार, कृष कुमार, सुमित कुमार, शानू कुमार, हर्ष राज, अनिमेश कुमार, प्रिंस कुमार, रूपेश कुमार, रवि कुमार, आदर्श कुमार, विक्की कुमार, शिवम कुमार, पीयूष कुमार, आर्यन कुमार, घनश्याम कुमार और आरुष कुमार का चयन किया गया है.
राष्ट्रीय खिलाड़ियों की देखरेख में हुआ ट्रायल
खिलाड़ियों का चयन पूर्व सीनियर राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी श्वेता कुमारी, नंदन कुमार, आदित्य कुमार अंबर और लीलाम्बुज की देखरेख में किया गया. चयन प्रक्रिया के दौरान खिलाड़ियों के कौशल, फिटनेस और प्रदर्शन का मूल्यांकन किया गया.
बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद
जिला कबड्डी संघ के चेयरमैन श्यामनंदन सिंह 'पन्नालाल' और सचिव सरोज कुमार ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को प्रतियोगिता से पहले व्यवस्थित प्रशिक्षण दिया जाएगा. उन्होंने उम्मीद जताई कि बेगूसराय की टीम बिहार राज्य जूनियर बालक वर्ग कबड्डी चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेगी.
Also Read : शेखपुरा रहा बिहार का सबसे गर्म जिला, 37.7°C तापमान के बाद बारिश से मिली राहत
